Monday, July 28, 2025

टाइगर गैंग का सरगना राजकुमार गुप्ता 10 साल बाद जेल से रिहा, हाईकोर्ट से मिली जमानत [Tiger Gang leader Rajkumar Gupta released from jail after 10 years, gets bail from High Court]

हजारीबाग, एजेंसियां। नक्सली संगठन झारखंड टाइगर ग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता को दस साल बाद हजारीबाग के जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार से शुक्रवार सुबह रिहा कर दिया गया।

उसे अपहरण के एक मामले में सजा सुनाई गई थी। राजकुमार गुप्ता ने साल 2013-14 में एक सनसनीखेज बयान दिया था, जिसमें उसने दावा किया था कि झारखंड के तत्कालीन कृषि मंत्री योगेंद्र साव झारखंड टाइगर ग्रुप के मुख्य संचालनकर्ता थे। इस बयान के बाद साव को हेमंत सोरेन की कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था।

राजनेताओं से जुड़े थे तार

गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ था कि झारखंड टाइगर ग्रुप ने पतरातू से लेकर लातेहार तक रंगदारी, लेवी व धमकी का भय फैला रखा था।

गिद्दी पुलिस द्वारा गुप्ता को पकड़ने के बाद पूरे गिरोह के नेटवर्क, संचालन और सहयोगियों की जानकारी सामने आई थी।

राजकुमार ने बयान में स्वीकार किया था कि वह तत्कालीन कृषि मंत्री योगेंद्र साव के इशारे पर घटनाओं को अंजाम देता था, जिसमें उनके भाई और अन्य रिश्तेदार भी शामिल थे।

इस खुलासे से हेमंत सोरेन की सरकार की काफी किरकिरी हुई थी, जिसके बाद योगेंद्र साव को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

गिद्दी थाना में मामला दर्ज होने के बाद अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने भी जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि साव का राजकुमार गुप्ता से लगातार संपर्क था। मामले की सुनवाई फिलहाल रांची कोर्ट में चल रही है।

इसे भी पढ़ें

नक्सली भर्ती मामला: एनआईए की दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उप्र में छापेमारी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories