Sunday, October 19, 2025

झारखंड में सचिवालय ठप, काम छोड़ सब अफसर अवकाश पर [Secretariat stalled in Jharkhand, all officers left work and on leave]

- Advertisement -

रांची। झारखंड सचिवालय के विभिन्न विभागों और कार्यालयों के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर तीन दिन की सामूहिक अवकाश पर चले गए।

झारखंड में सचिवालय सेवा के अफसर प्रोन्नति और विभिन्न स्तरों पर पद सृजित करने की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

इससे विभिन्न विभागों के मंत्रालय, सचिवालय और उससे संबद्ध तमाम कार्यालय ठप पड़ गए हैं। फिलहाल यह सामूहिक अवकाश तीन दिनों तक जारी रहेगा।

सचिवालय सेवा के सभी स्तर के अफसर सामूहिक अवकाश पर

झारखंड सचिवालय सेवा संघ’ की मांगों पर राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने वार्ता की थी, लेकिन गतिरोध दूर नहीं हो पाया।

इसके बाद संघ के आह्वान पर प्रशाखा पदाधिकारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव, उप सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के सभी अफसर सामूहिक अवकाश पर चले गए।

विभागों में कामकाज ठप

रांची की प्रोजेक्ट बिल्डिंग, नेपाल हाउस, एफएफपी और एमडीआई बिल्डिंग स्थित विभिन्न विभागों के मंत्रालय और सचिवों के अधीन चलने वाले सभी कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप पड़ गए हैं।

हालांकि, भारतीय प्रशासनिक सेवा और झारखंड प्रशासनिक सेवा के कुछ अफसर अपने कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधीनस्थ पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी में कामकाज नहीं हो पा रहा है।

प्रोन्नति में अनदेखी करने का लगाया आरोप

आंदोलित अफसरों ने मंत्रालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। ‘सचिवालय सेवा संघ’ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया था कि उपसचिव और संयुक्त सचिव स्तर के नए पद सृजित किए जाएंगे, ताकि अफसरों की प्रोन्नति के बाद इन पदों पर पोस्टिंग दी जा सके।

राज्य सरकार ने राज्य कर्मियों की प्रोन्नति के मामले में संकल्प जारी किया था, लेकिन इसका लाभ सचिवालय सेवा के अफसरों को नहीं मिल पा रहा है।

जून महीने में भी कई दिनों तक किया गया था प्रदर्शन

संघ के महासचिव सिद्धार्थ बेसरा ने कहा कि सरकार को हमारी वाजिब मांगें पूरी करनी ही होंगी। तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश के बाद भी अगर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

इसके पहले जून महीने में भी संघ के अफसरों ने अपनी मांगों को लेकर कई दिनों तक प्रदर्शन किया था।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सचिवालय घेराव के मामले में नामजद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित 27 भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट से राहत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories