Friday, July 25, 2025

झारखंड विधानसभा चुनाव में इन 10 सीटों पर क्या होगा ? [What will happen on these 10 seats in Jharkhand Assembly elections?]

रांची। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर सियासी पारा भी हाई होने लगा है। बिसातें भी बिछने लगी हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें, तो इस बार 2019 के चुनाव की तुलना में हालात अलग हैं। एक ओर भाजपा, जदयू और आजसू का गठबंधन हैं तो दूसरी तरफ ‘इंडी’ गठबंधन।

इस वजह से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से कोल्हान क्षेत्र में भी राजनीतिक समीकरण बदलते दिख रहे हैं।

इन 10 सीटों पर कड़ी टक्कर

झारखंड की राजनीति के जानकारों का मानना है कि राज्य की कम से कम 10 विधानसभा सीटों पर एनडीए और ‘इंडिया’ गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

ये वो सीटें हैं, जहां 2019 में ‘इंडी’ ने जीत हासिल की थी। इन सीटों में बड़कागांव, डुमरी, ईचागढ़, गांडेय, घाटशिला, जुगसलाई, खिजरी, मधुपुर, नाला और चक्रधरपुर शामिल हैं।

2019 में भाजपा ने अकेले लड़ा था चुनाव

इसके अलावा मांडु, मनोहरपुर, टुंडी, मांडर और जगन्नाथपुर ऐसी सीटें हैं, जहां बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के कारण NDA और ‘इंडी’ गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि 2019 में इन 15 सीटों पर अगर भाजपा और आजसू के वोटों को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा महागठबंधन से ज़्यादा होता है।

उस समय भाजपा और आजसू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, जिसका फायदा झामुमो और कांग्रेस को मिला था।

जयराम महतो फैक्टर से भी बदलेगा समीकरण

इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो का प्रदर्शन भी विधानसभा चुनावों को प्रभावित कर सकता है।

गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए जयराम महतो तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 3 लाख 40 हजार वोट मिले थे।

कुर्मी समाज से आने वाले जयराम महतो की अपने समाज में अच्छी पकड़ देखी जा रही है। खास बात है कि कुर्मी समाज आजसू का मजबूत वोट बैंक माना जाता है।

इसके अलावा, राज्य के युवाओं में भी जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा संघर्ष समिति (जेबीकेकेएस) और आजसू की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

कुल मिलाकर, झारखंड विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक होने वाला है। भाजपा जहां सत्ता में वापसी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसलिए इन 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें

आज रांची में JDU झारखंड विधानसभा चुनाव पर बनायेगा रणनीति

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

जयंत मिश्रा बने जैक के नये सचिव [Jayant Mishra becomes the new secretary of Jack]

कई डीईओ, डीएसई समेत 39 अफसरों का ट्रांसफर जूही रानी...

Thailand advisory: भारत सरकार की थाईलैंड एडवाइजरी: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष के कारण 7 प्रांतों में यात्रा पर प्रतिबंध

Thailand advisory: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने 25 जुलाई 2025 को अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें उन्हें थाईलैंड...

Rabri Devi claims: राबड़ी देवी का दावा, तेजस्वी यादव को जान का खतरा

Rabri Devi claims: पटना, एजेंसियां। बिहार की राजनीति में अब एक नया विवाद सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में विपक्ष की...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने परिवार और RJD को X पर किया अनफॉलो, बिहार में राजनीतिक हलचल

Tej Pratap Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार की राजनीति में एक नया विवाद उभरा है, जब तेज प्रताप यादव, जो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

Hulk Hogan death: WWE सुपरस्टार Hulk Hogan का निधन, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

Hulk Hogan death: फ्लोरिडा, एजेंसियां। WWE के लेजेंड और 1980s के पॉप कल्चर आइकन हल्क होगन (Hulk Hogan) का 24 जुलाई 2025 को निधन...

Vineet Kumar Singh: “विनीत कुमार सिंह का शानदार अभिनय, लेकिन ‘रंगीन’ की कमजोर पटकथा पर पड़ती है भारी”

Vineet Kumar Singh: मुंबई, एजेंसियां। प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज 'रंगीन' एक साहसिक और सामाजिक दृष्टिकोण से शुरू होती है, जो भारतीय ओटीटी...

Taliban dress code for women: बांग्लादेश में महिलाओं के लिए तालिबानी ड्रेस कोड, हिजाब और साड़ी की अनिवार्यता

Taliban dress code for women: ढाका, एजेंसियां। ढाका ट्रिब्यून रिपोर्ट: बांग्लादेश बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए नए ड्रेस कोड के तहत कपड़े...

Visa-free entry: पाकिस्तान-बांग्लादेश ने वीजा-फ्री एंट्री का किया ऐलान, भारत की सुरक्षा चिंताएँ बढ़ीं

Visa-free entry: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री का समझौता किया है। ढाका में दोनों...

Andhra Pradesh government: आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 15 अगस्त से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना

Andhra Pradesh government: अमरावती, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है, जिसके तहत 15 अगस्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories