Tuesday, July 29, 2025

नाइजीरिया में भीषण हादसा, 48 लोगों की मौत, 50 मवेशी भी मरे [Horrific accident in Nigeria, 48 people died, 50 cattle also died]

ऑयल टैंकर-ट्रक की हुई टक्कर

नाइजर, एजेंसियां। नाइजीरिया में एक ऑयल टैंकर की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ, हादसे में करीब 48 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, करीब 50 मवेशी जिंदा जल गए। उत्तर-मध्य नाइजर राज्य में राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि ईंधन ट्रक यात्रियों और मवेशियों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना में कई अन्य वाहन भी फंस गए।

नाराज लोग हुए उग्र

हादसे के बाद लोग उग्र हो गये। लोगों के रोष को देखते हुए नाइजर राज्य के गवर्नर मोहम्मद बागो ने प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से शांत रहने का अपील की।

उन्होंने कहा कि सड़क उपयोगकर्ताओं को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और जीवन-संपत्ति की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।

आबादी क्षेत्र में दुर्घटनाएं आम

बता दें कि माल ढुलाई के लिए नाइजीरिया में कुशल रेलवे प्रणाली नहीं है, जिसके चलते अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में घातक ट्रक दुर्घटनाएं आम हैं।

नाइजीरिया के संघीय सड़क सुरक्षा कोर के अनुसार, अकेले 2020 में 1531 गैसोलीन टैंकर दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 535 लोगों की मौत हो गई और 1142 लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें

नाइजीरिया में स्कूल भवन गिरा, 22 बच्चे मरे, 132 घायल

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

World tribal day: इस आदिवासी पर पूरा देश सुनेगा झारखंड की गूंज

World tribal day: रांची। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस मौके पर झारखंड जनजातीय महोत्सव की गूंज पूरे देश में सुनाई...

CM Hemant: सीएम हेमंत 31 जुलाई को रांची लौटेंगे, मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे

CM Hemant: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची में 1 अगस्त से होनेवाले मानसून सत्र में वह हिस्सा...

Nitish cabinet: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट जनता को दी सौगात

Nitish cabinet: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को सौगात दी है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसले...

Jharkhand neglected: झारखंड की उपेक्षा, CSR में मिले मात्र 54 करोड़

Jharkhand neglected: रांची। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम की कंपनियां अपना सीएसआर फंड खर्च करने में झारखंड की उपेक्षा कर रही हैं। भारत सरकार की 63...

CM Hemant Soren: देवघर में 6 कांवरियों की मौत पर CM हेमंत ने जताया दुख

CM Hemant Soren: देवघर। मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया...

Sanjay Seth: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Seth: रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता...

Nitish cabinet meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर, पत्रकारों की पेंशन हुई ₹15,000

Nitish cabinet meeting: पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 41 अहम प्रस्तावों पर...

Midtown Manhattan shooting: अमेरिका के मैनहट्टन में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 4 की मौत, हमलावर भी ढेर

Midtown Manhattan shooting: मैनहटन, एजेंसियां। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मैनहट्टन में सोमवार, 28 जुलाई की शाम (अमेरिकी समयानुसार) एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories