Wednesday, October 22, 2025

शिक्षक दिवस विशेष: देश के इतिहास के 5 महान शिक्षक जिन्होंने दी देश को एक नई दिशा; उनसे आपने क्या सीखा? [Teacher’s Day Special: 5 great teachers in the history of the country who gave a new direction to the country; What did you learn from him?]

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजेंसियां। Teacher Day 2024: शिक्षक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। शिक्षक ही हमें आवश्यक ज्ञान प्रदान करते हैं और हमें सही मार्ग पर चलना सीखाते हैं।

उनके योगदान को सम्मान देने के लिए हमारा देश हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाता है। शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर मनाया जाता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 में भारत के राज्य तमिलनाडु में हुआ था। वे उस समय के जाने-माने स्कॉलर तथा एक प्रशिक्षित शिक्षक थे जिन्होंने भारत में शिक्षा को लेकर कई बड़े काम किए थे।

भारत में शिक्षा प्रणाली के उद्धार में उनका सबसे बड़ा योगदान माना जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने थे।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनुसार शिक्षा का असली अर्थ है मानवता, प्रेम और समानता का ज्ञान होना।

कब मनाया गया था पहला शिक्षक दिवस?

देश में पहली बार शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने के पहले वर्ष यानी साल 1962 में मनाया गया था।

इसके बाद से ही हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा शुरू हो गई थी।

शिक्षक दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि हम उन गुरुओं को सम्मान दे सकें जो हमें जीवन और भविष्य के लिए तैयार करते है।

शिक्षक हमें ज्ञान, मूल्यों तथा चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। हालांकि, 5 सितंबर को सिर्फ भारत में ही टीचर्स डे मनाया जाता है, विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

ये हैं भारत के पांच महान शिक्षक

सावित्रीबाई फुले

सावित्रीबाई फुले को लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाली पहली शिक्षिका थी। वे भारत की भी पहली महिला शिक्षिका थी। इन्होंने पूरे देश में लड़कियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाया था।

सावित्रीबाई फुले और उनके पति ने मिलकर महाराष्ट्र में लड़कियों के लिए कई स्कूल बनवाए थे। सावित्रीबाई देश के पहले बालिका विद्यालय की प्रिंसिपल भी थी।

रवीन्द्रनाथ टैगोर

रवीन्द्रनाथ टैगोर देश के ऐसे महान कलाकार, शिक्षक, कवि व साहित्यकार थे जो सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरे विश्व में प्रसिद्ध थे।

उनकी शिक्षा प्रणाली में सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं था, वे समझते थे कि गतिविधियों से भी बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सकता है।

रवीन्द्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। रवीन्द्रनाथ टैगोर को महात्मा गांधी ने गुरुदेव की उपाधि दी थी ।

मदनमोहन मालवीय

मदनमोहन मालवीय ने एशिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी बीएचयू (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) की स्थापना की थी।

वे वकालत, पत्रकारिता, मातृभाषा के प्रति समर्पण जैसे महान कामों में अपना सहयोग दे चुके हैं। मदनमोहन मालवीय ने ‘सत्यमेव जयते’ का नारा भी देश को दिया था।

स्वामी विवेकानंद

विवेकानंद जी देश के महानतम शिक्षकों में से एक थें। वे भारत में समाज सुधारक की तरह काम करते थे। स्वामी विवेकानंद ने देश में गुरुकुल प्रणाली को खूब प्रोत्साहित किया था।

वो कहते थे कि ऐसे शिक्षण संस्थान जहां छात्र और शिक्षक एकसाथ रहते हैं, वहां ज्ञान, बुद्धि और दुनियादारी के बारे में ज्यादा समझा जा सकता है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे और एक सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक भी रह चुके हैं। अब्दुल कलाम के उपदेश आज भी छात्रों को प्रेरित करते हैं।

उनकी दी हुई सीख को मान लिया जाए तो हर छात्र का जीवन सफल है। वे मानते थे कि छात्र को अपने विकास के लिए स्किल्स सीखना सबसे जरूरी होता है। स्किल्स छात्रों की नॉलेज को चार गुना बढ़ा देता है।

इसे भी पढ़ें

शिक्षक दिवस कब और क्यों मनायी जाती है?

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories