Monday, July 28, 2025

शिव चर्चा के बहाने यीशू चर्चा, झारखंड में धर्मांतरण का सच जान चौंक जायेंगे [Jesus discussion in the name of Shiva discussion, you will be shocked to know the truth of conversion in Jharkhand]

हजारीबाग। झारखंड में धर्मांतरण का खेल धड़ल्ले से जारी है। राज्य के भोले भाले लोगों को अलग-अलग तरीके से फुसला कर और प्रलोभन देकर मतांतरण किया जा रहा है।

इसका खुलासा मंगलवार को तब हुआ, जब वहां 200 से ज्यादा लोगों ने सनातन में घर वापसी की।

झारखंड के हजारीबाग जिला के इचाक प्रखंड की बरका खुर्द पंचायत में मंगलवार को 67 परिवारों के करीब 200 लोगों ने ईसाई से हिंदू धर्म में ‘घर वापसी’ की।

इन्होंने कुछ महीने पहले ईसाई मिशनरियों के प्रभाव और प्रलोभन में आकर धर्मांतरण कर लिया था।

बरका खुर्द स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को सनातन समाज की ओर से आयोजित अनुष्ठान में ‘ऊं’ स्वरोच्चारण के बीच वापस हिंदू धर्म में लौटे लोगों का स्वागत पांव धोकर किया गया।

घर वापसी करने वाले ज्यादातर परिवार दलित तबके के हैं और इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।

शिव चर्चा के बहाने बुलाकर मित किया गया

आर्ष कन्या गुरुकुल की आचार्या पुष्पा शास्त्री और गुरुकुल की 20 कन्याओं ने विधि-विधान के साथ इनके सनातन धर्म में वापसी का अनुष्ठान संपन्न कराया।

सभी लोगों ने सामूहिक आचमन और यज्ञोपवीत ग्रहण किया। हिंदू धर्म में वापस लौटी कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें पहले सत्संग के नाम पर बुलाया गया और फिर शिव चर्चा के बहाने यीशु चर्चा कर भ्रमित किया गया। इसके लिए उन्हें पैसे दिए गए थे।

चंगाई सभा के नाम पर प्रलोभन देकर मतांतरण का आरोप

विश्व हिंदू परिषद और हिंदूवादी संस्थाओं का कहना है कि ईसाई मिशनरियां कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों को चंगाई सभा के नाम पर प्रलोभन देकर मतांतरण करा रही हैं।

बरका खुर्द पंचायत में ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों और ग्रामीणों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद कई परिवारों के लोगों ने घर वापसी की इच्छा जताई थी।

विहिप ने जांच कर कार्रवाई की मांग की

मंगलवार को आयोजित अनुष्ठान के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रद्धानंद सिंह, ओबीसी मोर्चा के युवा अध्यक्ष अमरदीप यादव, एबीवीपी के पंकज मेहता, जिला परिषद सदस्य रेणु देवी, बजरंग दल के संयोजक प्रशांत कुमार सिंह सहित हजारों सनातन धर्मावलंबी मौजूद थे।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा कि चंगाई सभा के नाम पर हिंदुओं को मतांतरित करने में लिप्त संस्थाओं और व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। प्रलोभन और छलपूर्वक मतांतरण कराना कानूनी तौर पर अपराध है।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेशी घुसपैठ से धर्मांतरण को बढ़ावा ! 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories