Wednesday, October 22, 2025

‘बंगाल बंद’ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, रूपा गांगुली और विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत कई भाजपा नेता हिरासत में [BJP workers clash with police during ‘Bengal Bandh’, many BJP leaders including Rupa Ganguly and MLA Agnimitra Paul detained]

- Advertisement -

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद आहूत करने की कोशिश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की कई स्थानों पर बुधवार को पुलिस से झड़प हुई।

सुबह से ही सड़कों और रेल की पटरियों को अवरुद्ध करने के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली और विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

भाजपा ने मंगलवार को ‘नबान्न अभियान’ में भाग लेने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को ‘बंगाल बंद’ का आह्वान किया जो आज सुबह छह बजे शुरू हो गया।

बंद से जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्य सचिवालय (नबान्न) तक मार्च निकाला गया था। यह मार्च एक नवगठित छात्र समूह ‘छात्र समाज’ ने आयोजित किया था।

इस बंद से राज्य में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है और कई लोग सड़कों पर उपद्रव की आशंका से अपने घरों में ही मौजूद हैं।

राजधानी कोलकाता में सड़कों पर चहल-पहल कम है। सड़कों पर बहुत कम बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी नजर आ रही हैं। निजी वाहनों की संख्या भी कम है। हालांकि, बाजार और दुकानें पहले की तरह खुली हैं।

निजी संस्थानों में कम रही उपस्थिति

स्कूल और कॉलेज खुले रहे, लेकिन ज्यादातर निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद कम है क्योंकि उन्हें घर से काम करने को कहा गया है। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति पहले की तरह सामान्य है।

बंद लागू करवाने की कोशिश के लिए राज्य में कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

गांगुली और पॉल को दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट इलाके से हिरासत में लिया गया जब वे व्यापारियों से दुकानें बंद करने और लोगों से बंद का समर्थन करने का अनुरोध कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें

बलात्कारियों के लिए फांसी का कानून बनायेंगी ममता

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Cauliflower Recipe: फूलगोभी से बनाएं दो झटपट डिश, टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन!

Cauliflower Recipe: नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑफिस, कॉलेज या स्कूल के टिफिन में रोज एक जैसी सब्जी ले जाना बोरिंग हो सकता है। अगर आप भी...

Home remedies for constipation: घर बैठे पाएं कब्ज से छुटकारा, अपनाएं ये 5 असरदार उपाय

Home remedies for constipation: नई दिल्ली,एजेंसियां। कब्ज एक आम पाचन समस्या है, जिससे पेट साफ नहीं होता और व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना...

H-1B visa: अमेरिका ने 100,000 डॉलर फीस से दी छूट, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

H-1B visa: नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) ने 21 सितंबर, 2025 से लागू नई H-1B पीटिशन फीस के बारे में स्पष्टीकरण...

Bihar Election 2025: पीएम मोदी और अमित शाह 24 अक्टूबर को करेंगे धुआंधार रैली, चार जिलों में भरेंगे हुंकार

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार-प्रसार का बिगुल बज चुका है। इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Hemant Soren: क्या अपमान का घूंट पीकर भी चुप रहेंगे हेमंत सोरेन?- आनंद कुमार

Hemant Soren: जब आपके ही सहयोगी आपको दूध की मक्खी की तरह निकाल चुके हैं?मंत्री सुदीव्य सोनू खुद कह चुके हैं —“मुख्यमंत्री को बिहार...

Shaniwar Wada Namaz: शनिवार वाडा में नमाज पर बवाल: सचिन सावंत ने मेधा कुलकर्णी पर साधा निशाना

Shaniwar Wada Namaz: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कुछ युवतियों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है।...

Dua first look Diwali: दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी ‘दुआ’ की पहली झलक, मां-बेटी...

Dua first look Diwali: मुंबई, एजेंसियां। दिवाली 2025 बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए बेहद खास रही। इस बार...

Remedy for indigestion after oily food: ऑयली और मीठा खाने के बाद पीएं ये पानी, बदहजमी, गैस और एसिडिटी...

Remedy for indigestion after oily food: नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारों में मिठाई और तले हुए पकवानों का सेवन बढ़ जाता है। ऐसे में पेट में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories