Saturday, July 26, 2025

चिराग के बयान पर राजद और कांग्रेस का अलग-अलग स्टैंड [RJD and Congress have different stands on Chirag’s statement]

पटना, एजेंसियां। Bihar Politics: देशभर में जातीय जनगणना कराने की मांग चिराग पासवान ने की तो महागठबंधन के नेताओं की इसपर प्रतिक्रिया सामने आयी।

महागठबंधन के नेता चिराग पासवान की इस मांग को अलग-अलग नजरिये से देख रहे हैं। राजद और कांग्रेस का चिराग पासवान पर अलग-अलग स्टैंड है।

एकतरफ जहां तेजस्वी यादव चिराग पासवान को ही घेर रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह चिराग पासवान की तारीफ कर रहे हैं।

चिराग पासवान ने की मांग, जदयू सांसद ने दिया साथ

चिराग पासवान ने हाल में ही जातीय गणना की वकालत की और कहा कि वह चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो। सरकार के पास विभिन्न जाति की जनसंख्या की जानकारी होनी चाहिए।

वहीं चिराग पासवान के इस बयान के बाद जातीय गणना का मुद्दा और गरमा गया है। एनडीए के घटक दल जदयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबसे पहले इस मुद्दे को सबसे पहले उठाया था कि पूरे देश में जातीय गणना हो। अगर चिराग पासवान ने ये मांग की है तो हम उनका समर्थन करते हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चिराग की तारीफ की

वहीं महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की चिराग पासवान की मांग पर अलग-अलग राय है। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चिराग पासवान को हम धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने सही बात कही है और इसके लिए उन्हें भारत सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। वहीं भाजपा सांसद कंगना राणावत की किसान आंदोलन पर की गयी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि इन लोगों को किसानों से क्या ही लेना-देना है।

जबकि झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव नजदीक है, नेताओं का इधर-उधर होना चुनाव में चलता ही है।

तेजस्वी यादव ने चिराग को ही घेरा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को ही घेरा है। तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों की कथनी और करनी में भारी अंतर होता है। चिराग पासवान सरकार का हिस्सा हैं।

अगर जातीय गणना सरकार नहीं कर रही है तो इसका मतलब है कि यह खुद नहीं कराना चाहते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग जातीय गणना को लेकर संकल्पित हैं। हम पूरे देश में इसे कराना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

क्या झारखंड में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 28 सीटों पर ठोका दावा

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories