Wednesday, October 22, 2025

प्रोटीन से भरपूर इन सब्जियों का करेंगे सेवन, तो जीवन भर रहेंगे स्वस्थ [If you consume these vegetables rich in protein, you will remain healthy throughout your life]

- Advertisement -

रांची। Health tips : आलू को सभी सब्जियों का राजा माना जाता है। इसका प्रयोग किसी भी सब्जी में मिला कर उसके स्वाद को और स्वादिष्ट बनाया जाता है।

कम मात्रा में यदि सब्जी हो, तो उसे बढ़ाने में भी यह मदद करता है। वैसे तो आलू स्टार्च से भरपूर होता है, लेकिन इसमें प्रोटीन की भी सही मात्रा होती है।

आलू में विटामिन बी की मात्रा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें फाइटोकैमिकल्स भी होते हैं।

मशरूम

मशरूम में प्रोटीन, फाइबर की मात्रा काफी होती है, लेकिन कैलोरी कम होती है। मशरूम हृदय के लिए उत्तम होता है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्राल नियंत्रण में रहता है।

मधुमेह के लिए भी मशरूम का सेवन लाभप्रद होता है। मशरूम में विटामिन बी-2, बी-3 भी काफी मात्रा में होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।

चुकंदर

चुकंदर भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह कोलेस्ट्राल को नियंत्रण रखने में मदद करता है और सूजन व दर्द में भी राहत दिलाता है। चुकंदर में बेटानिन एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

पालक

पालक में प्रोटीन और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। कैलोरी की मात्रा कम होती है। पालक में प्रोटीन के अतिरिक्त कैल्शियम, पोटेशियम व बीटा केरोटीन जैसे पोषक तत्त्व होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। पालक का सूप और रस भी सेहत के लिए अच्छा होता है।

मटर

मटर प्रोटीन से भरपूर होते हैं और फाइबर भी खूब होता है। मटर में प्रोटीन के अतिरिक्त पोटैशियम, मैग्नीशियम दोनों प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये दोनों खनिज शरीर के लिए लाभप्रद होते हैं। मटर में विटामिन सी भी होता है।

बंधागोभी

बंदगोभी में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होने के कारण हमारे शरीर से विषैले तत्त्व के बाहर निकलने में मदद मिलती है।

बंदगोभी में प्रोटीन के अतिरिक्त फाइबर भी खूब होता है। बंदगोभी के नियमित सेवन से शरीर में सूजन और दर्द दूर करने में मदद मिलती है।

ब्रोकली

ब्रोकली में प्रोटीन के अतिरिक्त फाइबर की मात्रा भी होती है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। ब्रोकली हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखती है।

ब्रोकली में जिंक, बीटा केरोटिन व सेलोनियम की मात्रा प्रचुर होती है। यह विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत भी है।

भिंडी

भिंडी में मौजूद फाइबर कब्ज दूर करने में मदद करता है। भिंडी में प्रोटीन के अतिरिक्त विटामिन बी और सी पर्याप्त मात्रा में होता है।

फ्रेंच बींस

सभी तरह की बींस में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। बींस में फाइबर की मात्रा भी पर्याप्त होती है। फ्रेंच बींस में विटामिन सी, फेनोलिक एसिड व एंटी आक्सीडेंट होने के कारण शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद मिलती है।

ये भी हैं फायदेमंद

इनके अलावा लोबिया, सूखे मेवे, सोयाबीन, टोफू, डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नियमित करें। ध्यान रखें प्रोटीन की अधिकता किडनी, लिवर व बड़ी आंत पर जोर डालती है। इसलिए रात्रि में प्रोटीन का सेवन कम से कम करें।

इसे भी पढ़ें

प्रोटीन से भरपूर है ये देसी स्नैक्स, जरूर करें सेवन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories