Tuesday, June 24, 2025

दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन में लगी आग [Fire broke out in a train going from Delhi to Bihar]

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज शनिवार को दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन में अचानक से आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी। ट्रेन में आग लगने की खबर मिलते ही उसे आनन-फानन में गौतम स्थान स्टेशन पर रोका गया।

इसके बाद रेलवे कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन की कई बोगियों के यात्री स्टेशन पर उतर गए।

ट्रेन की बोगी में लगी आग को बुझाकर उसे छपरा जंक्शन भेजा गया। ट्रेन के छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद आरपीएफ और विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

इस दौरान ट्रेन करीब 29 मिनट तक छपरा जंक्शन पर खड़ी रही। यह पूरी घटना बलिया-छपरा रेलखंड पर हुई।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक आनंद विहार से सीतामढ़ी जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04022 (Sitamarhi Garib Rath Special) में गौतम स्थान के पास दो कोच जी-2 और जी-3 के बीच सर्किट बोर्ड में किसी तकनीकी कारण से आग लग गई। जिसे रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से बुझा दिया।

आग लगने की घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में थमे लोकल ट्रेनों के पहिये

Hot this week

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img