Sunday, July 27, 2025

चान्हो के जंगल में दी जानी थी आतंकी ट्रेनिंग [Terrorist training was to be given in Chanho forest]

कैंप खोलने की थी योजना, मदरसा में युवाओं को किया जा रहा था प्रेरित

रांची। आतंकी संगठन अलकायदा मॉड्यूल के मास्टरमाइंड डॉ. इश्तियाक अहमद से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

इश्तियाक चान्हो के चटवल में मदरसा संचालक मुफ्ती रहमतुल्लाह के साथ अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट आतंकी संगठन (एक्यूआईएस) से युवाओं को जोड़ रहा था।

उन्हें चान्हो के जंगल में सेंटर बनाकर हथियार का प्रशिक्षण देने की तैयारी थी। इसी उद्देश्य से मुफ्ती रहमतुल्लाह चटवल के एक सुनसान जगह में मदरसा चला रहा था।

यहां आम लोगों का आना जाना नहीं के बराबर था। अभी मदरसे में युवकों को संगठन के काम की जानकारी दी जाती थी।

डॉ इश्तियाक काफी शातिर है। रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में एटीएस व दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की थी।

तीनों जगहों पर डॉ. इश्तियाक नर्सिंग होम और लैब से जुड़ा था। रांची में वह छह साल से मेडिका में काम कर रहा था।

अब ईडी भी जमीन घोटाला केस में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अलकायदा लिंक भी तलाशेगी। जमीन घोटाले के इस केस में ईडी ने बरियातू के लेक व्यू अस्पताल के संचालक बबलू खान को समन किया है। बबलू खान को 26 अगस्त की सुबह 11 बजे रांची कार्यालय में बुलाया गया है।

ईडी को जानकारी मिली है कि बरियातू स्थित लेक व्यू अस्पताल का लाइसेंस अफसर अली के नाम पर है। लेकिन, उसका संचालन बबलू खान कर रहा था।

वह डॉ. इश्तियाक का सहयोगी भी है। अब ईडी को शक है कि जमीन घोटाले के जरिए जुटाए धन का आतंकी गतिविधियों में तो उपयोग नहीं हो रहा था।

बरियातू का बबलू खान जमीन घोटाले में गिरफ्तार अफसर अली का भाई है। अफसर अली रिम्स के रेडियोलोजी विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन था।

उसे ईडी ने पिछले वर्ष सेना के उपयोग वाली भूमि की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में गिरफ्तार किया था।

उसका सहयोगी तल्हा खान भी गिरफ्तार हुआ था। ईडी ने जिस बबलू खान को समन किया है, वह तल्हा खान का भी करीबी रिश्तेदार है।

इश्तियाक 22 माह से हजारीबाग के पैथोलॉजी में कर रहा था काम

इश्तियाक पिछले 22 माह से हजारीबाग आना-जाना कर रहा था। वह नवाबगंज रोड स्थित आइडियल पैथोलॉजी में बतौर रेडियोलॉजिस्ट काम कर रहा था।

पैथोलॉजी के संचालक नावेद अख्तर ने कहा कि डॉ. इश्तियाक 5 दिसंबर 2022 से मेरे लैब में काम कर रहा था।

वह रविवार को छोड़कर हर रोज दोपहर 12:30 बजे आता था और शाम 4 बजे लौटता था। यह पूछे जाने पर कि इश्तियाक से फैजान अहमद का संपर्क कैसे हुआ?

नावेद ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट की जरूरत थी, इसी क्रम में मेडिका में कार्यरत डॉ. इश्तियाक ने हमारे लैब से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि लैब के डॉक्टर ग्राउंड फ्लोर पर बैठते हैं। मैं फर्स्ट फ्लोर पर रहता हूं। नीचे कौन किससे मिलने आ रहा है, यह पता नहीं चलता था।

इश्तियाक की फैजान से कब मुलाकात हुई इसकी जानकारी नहीं है। एटीएस के अनुसार फैजान अहमद का आइडियल पैथोलॉजी में काम करने से पहले से डॉ. इश्तियाक से संपर्क था। लैब में रेडियोलॉजिस्ट की वैकेंसी की सूचना इश्तियाक तक पहुंचाने वाला फैजान ही है।

इसे भी पढ़ें

अलकायदा सरगना डा इश्तियाक का तार जमीन घोटाले से जुड़ा, ईडी ने भेजा समन

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories