Thursday, October 23, 2025

भागलपुर में रिंग बांध टूटने से उजड़े कई गांव, 1500 परिवार बेघर [Many villages destroyed due to breaking of ring dam in Bhagalpur, 1500 families homeless]

- Advertisement -

भागलपुर, एजेंसियां। भागलपुर के नवगछिया अंतर्गत गोपालपुर में बांध टूटने से सैकड़ों परिवार तबाह हुए हैं।

इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर सात व आठ के बीच लगभग सौ मीटर से अधिक तटबंध अचानक ध्वस्त हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गयी।

तटबंध की दोनों ओर बने कटाव पीड़ितों के झोपड़ीनुमा घर नदी में समा गये। रिंग बांध पूरी तरह कट गया। बांध कटने से 15 सौ परिवार से अधिक विस्थापित हो गये।

1500 से अधिक परिवार हुए विस्थापित

गोपालपुर प्रख़ंड के रिंग बांध कटने से 15 सौ परिवार से अधिक विस्थापित हो गये। रामनगर व बुद्धुचक गांव के सभी परिवार विस्थापित हो गये हैं।

विस्थापित परिवार रिंगबांध, फकरतकिया व ऊंचे स्थानों पर शरण लिये हैं। बाढ़ पीड़ित 10 परिवार गोपालपुर थाना के पास सड़क पर शरण लिये हैं। पीड़ित परिवार पॉलीथिन टांग कर रहे हैं। बहुत से परिवार अपने रिश्तेदार के घर चले गये हैं।

झोपड़ियों को जेसीबी से हटाया गया

क्षतिग्रस्त तटबंध तक सामग्री पहुंचाने के लिए रिंग बांध से अतिक्रमण हटाया गया। लगभग 40 झोपड़ी को पोपलेन व जेसीबी से हटाया गया।

मौके पर नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश मौजूद थे।

बाढ़ का पानी दूर-दूर तक फैला

बाढ़ का पानी गोपालपुर थाना व गोपालपुर पीएचसी के पिछले हिस्से में फैल गया है। पानी गंगा प्रसाद धार होकर डीमाहा तक पहुंच गया है।

गंगा प्रसाद धार में सूखा होने से पानी का वेग काफी कम है। यह पानी लगभग पांच सौ एकड़ में लगी मक्का व सब्जी की फसल को बर्बाद किया है।

अपने-अपने घरों को तोड़ रहे विस्थापित परिवार

तटबंध पर रह रहे कटाव से विस्थापित परिवारों को तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था करने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की गयी है।

बांध पर रहने वाले विस्थापित परिवारों से जनप्रतिनिधि मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

बांध कटने के बाद रिंग बांध पर रह रहे विस्थापित परिवार अपने-अपने घरों को तोड़ रहे हैं। इस कारण रात्रि से ही इन लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जला है। यह लोग भूखे प्यासे हैं।

इसे भी पढ़ें 

भागलपुर में अगवानी पुल का सुपर स्ट्रक्चर फिर गिरा, 3 साल में तीसरा हादसा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Important events: 23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1707 - ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।1760 - उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 23 अक्टूबर 2025, गुरूवार

Vedic Almanac: दिनांक - 23 अक्टूबर 2025दिन - गुरूवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - द्वितीया...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories