Wednesday, September 17, 2025

झारखंड के 7 जिलों में अगले कुछ घंटे में बारिश [Rain in 7 districts of Jharkhand in next few hours]

- Advertisement -

रविवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रांची। Jharkhand Weather: रांची-झारखंड के सभी जिलों में 23 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। रांची और पलामू समेत कुछ जिलों में कुछ ही घंटे में बारिश हो सकती है।

वज्रपात की भी आशंका है। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें, तो रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने क्यों जारी किया है ऑरेंज अलर्ट?

झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा) एवं निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़) में 18 अगस्त को कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा), उत्तर मध्य और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 अगस्त को राज्य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। येलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी गयी है।

कुछ ही घंटे में कहां-कहां हो सकती है बारिश?

पलामू, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची और आस-पास के इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

रांची और इसके आस-पास के इलाकों में 23 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 23 अगस्त तक सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे का बारिश होगी।

मौसम विभाग की आम लोगों से अपील?

मौसम को देखते हुए आम लोगों से आग्रह किया गया है कि सतर्क रहें और सावधान रहें। मौसम खराब रहने पर सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें।

कभी भी पेड़ के नीचे नहीं रुकें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। खेत में हैं तो बाहर निकल जाएं और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून एक्टिव,पूरे राज्य में बारिश

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...

India drug smuggling crackdown: भारत ने 16,000 विदेशी ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा, जल्द डिपोर्टेशन की तैयारी

India drug smuggling crackdown: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने देश में विदेशी ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) और नारकोटिक्स...

Ajmer Taj Mahal: अजमेर के ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,प्रशासन ने शुरू किया तोड़ना

Ajmer Taj Mahal: अजमेर, राजस्थान, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेश के बाद अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन...

Raj Kundra on EOW case: EOW केस पर राज कुंद्रा बोले- “बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं”

Raj Kundra on EOW case: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज...

NIA raids: धनबाद में बड़ी कार्रवाई: वासेपुर के शाहबाज अंसारी के घर पर NIA का छापा

NIA raids: धनबाद (वासेपुर)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह वासेपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories