Monday, October 20, 2025

दस्त से परेशान हैं, तो पीयें ये ड्रिंक्स, मिलेगा आराम [If you are troubled by diarrhoea, then drink these drinks, you will get relief]

- Advertisement -

रांची। दस्त की समस्या होने पर अक्सर शरीर के हाइड्रेशन को बनाये रखना काफी मुश्किल हो जाता है।

जब आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है, तो ऐसे में आपको डायरिया की शिकायत हो सकती है।

इससे ना केवल आपकी एनर्जी खत्म होने लगती है, बल्कि आपको खुद भी काफी असहज महसूस होता है। ऐसे में आपको अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।

दस्त होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन, इंफेक्शन, फूड इनटॉलेंस आदि। डायरिया होने पर अक्सर कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है।

ऐसे में बॉडी के हाइड्रेशन को बनाये रखने और शरीर को एनर्जी देने के लिए कुछ ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है। आज आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें दस्त होने पर पिया जा सकता है।

चुटकियों में मिलेगा आराम पीयें नींबू पानी

नींबू पानी को गर्मी के मौसम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन, यदि आप इस समय दस्त से परेशान हैं, तो भी नींबू पानी पी सकते हैं।

चूंकि, इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह पेट में पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है।

इतना ही नहीं, नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड दस्त पैदा करनेवाले हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है।

इससे आपको काफी आराम मिलता है। साथ ही, नींबू पानी आपके शरीर के हाइड्रेशन को भी बनाये रखता है।

पीयें नारियल पानी

दस्त की शिकायत होने पर नारियल पानी से बेहतर शायद दूसरा ही कोई ऑप्शन आपको मिले। नारियल पानी पाचन सम्बन्धी समस्याओं में मदद करने के लिए जाना जाता है।

पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होने के कारण यह दस्त में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है। साथ ही, साथ, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाये जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।

पीयें छाछ

यदि दस्त के कारण आप बहुत अधिक परेशान हो गये हैं, तो ऐसे में छाछ का सेवन करना बेहद ही लाभदायक हो सकता है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर है। इसलिए इससे गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है।

इतना ही नहीं, इसमें पोटेशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं, जो दस्त के दौरान खोये हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद कर सकते हैं।

हालांकि, यदि आप दस्त होने पर छाछ का सेवन कर रहे हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप लैक्टोज इनटॉलरेंट नहीं हैं, क्योंकि ऐसे में दही या छाछ का सेवन करने से आपकी समस्या बद से बदतर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

पेट में गुड़गुड़ की आवाज से हो रहे परेशान, तो हो जाएं सावधान

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories