Thursday, July 31, 2025

पानी में डूबने से हुई मौत पर मिलेगा मुआवजा

रांची। झारखंड में अब पानी में डूबने से होने वाली मौतों को स्थानीय आपदा की सूची में शामिल कर लिया गया है। साथ ही, इसके लिए मुआवजा तय कर दिया गया है। अब यहां मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।

राज्य सरकार ने नाव दुर्घटना, नदी, डोभा और जलप्रपात में डूबने पर मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इससे अब कुआं, तालाब या नाले में डूबने पर भी आश्रित को मुआवजा मिलेगा।

आत्महत्या के मामलों में नहीं मिलेगा मुआवजा

मुआवजे की राशि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन प्रभाग के मापदंड के अनुसार दी जाएगी। हालांकि पानी में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में यह लागू नहीं होगा। ऐसे लोगों के आश्रितों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

अब कुआं-तालाब में डूबने से मौत भी आपदा

बता दें कि झारखंड सरकार ने 25 अक्टूबर 2018 को स्थानीय आपदा से होने वाली मौतों पर मुआवजा देने का प्रावधान किया था।

स्थानीय आपदा की श्रेणी में अतिवृष्टि, सर्पदंश, खनन जनित आपदा, रेडिएशन, नाव हादसा, नदी, डोभा, डैम और वाटर फॅाल में डूबने, भगदड़ और गैस रिसाव से हुए जान-माल की क्षति को शामिल किया था।

अब कुआं-तालाब में डूबने से होने वाली मौतों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है।

कई राज्यों में है यह व्यवस्था

पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में यह व्यवस्था पहले से लागू है। करीब सात माह पहले झारखंड में इसकी तैयारी शुरू हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा था कि आपदा प्रबंधन विभाग ने इन राज्यों से उनके यहां लागू प्रावधानों की जानकारी मांगी मांगी है।

वहां से दस्तावेज मिलने के बाद उन राज्यों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। फिर सरकार ने यह फैसला लिया।

अब 10 हजार से ज्यादा मौत झारखंड में बड़ी संख्या में नदी-नाले, झील, तालाब, बांध, डैम और पोखर आदि हैं। यही मुख्य पर्यटन स्थल भी है। झारखंड ही नहीं, दूसरे राज्यो के लोग भी यहां डैम और वाटर फॅाल आदि में घूमने आते हैं।

एक अनुमान के अनुसार राज्य गठन के बाद से अब तक करीब 10 हजार लोगों की डूबने से मौत हौ चुकी है। हर साल मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी को देखते हुए मुआवजे की लंबे समय से मांग उठ रही थी।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Panchayati Raj: पंचायती राज से लेकर संसद तक महिलाओं की मौजूदगी में इज़ाफा, सरकार की योजनाएं दिखा रही असर

Panchayati Raj: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही...

Stock Market: Share Market में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 595 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market: मुंबई, एजेंसियां। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...

Kingdom: ‘किंगडम’ में दमदार वापसी, विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस ने छू लिया दिल

Kingdom: मुंबई, एजेंसियां। विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म का...

DTOs transferred: झारखंड में 12 डीटीओ का ट्रांसफर, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

DTOs transferred: रांची। झारखंड के 12 जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की नियुक्ति और पदस्थापन की गई है। इस संबंध में कार्मिक,...

Petroleum companies: भारत को अमेरिका का बड़ा झटका, 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर एक्शन

Petroleum companies: नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका ने भारत की छह पेट्रोलियम कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में हलचल...

Himachal Pradesh Landslides: हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से 302 सड़कें बाधित, सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Pradesh Landslides: शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य में गुरुवार...

Lifestyle: डेड स्किन हटाएं और स्किन को करें रिपेयर, ट्राई करें ये घरेलू बॉडी स्क्रब

Lifestyle: नई दिल्ली,एजेंसियां । डेड स्किन हटाएं और पाएं दमकती त्वचा, ये 5 घरेलू स्क्रब ज़रूर आज़माएंअगर आप बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त...

Chemistry professor Mamta Pathak: पति हत्या केस में छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को मिली आजीवन कारावास की...

Chemistry professor Mamta Pathak: भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को अपने पति डॉ. नीरज पाठक की हत्या के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories