Wednesday, October 22, 2025

‘दिल्ली की जनता पर किए हर जुल्म का हिसाब लेंगे’ : मनीष सिसोदिया [‘We will take account of every atrocities committed against the people of Delhi’: Manish Sisodia]

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजेंसियां। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सिसोदिया ने कहा कि आज मैं बजरंग बली के मंदिर में गया। पंडित जी ने आशीर्वाद दिया विजयी भव..।

जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल जल्द छूटकर आ जाएंगे। अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की कृपा है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई। इसी छवि को बिगाड़ने के लिए ये सारे षडयंत्र रचे जा रहे हैं।

जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं।

भगवान की कृपा हुई हम पर

बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर कल भगवान की कृपा हुई। बाबा साहेब ने 75 साल पहले ही ये अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी।

तानाशाह सरकार जब एजेंसियों, कानूनों और जेलों का दुरुपयोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था संविधान बचाएगा।

मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचला। मैं उन वकीलों का भी शुक्रगुजार हूं जो यह लड़ाई लड़ रहे थे।

वो वकील एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट धक्के खा रहे हैं। मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं।

विनेश फोगाट पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश की बेटी जब नेता पर शोषण का आरोप लगाती है तो उसे ट्रोल करते हैं।

उस नेता को गिरफ़्तार तक नहीं किया। हमने देखा कि उस बेटी के साथ क्या हुआ, सबको पता है किसने क्या किया, कुछ तो खेल हुआ है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये तानाशाह के ख़िलाफ़ एलान-ए-जंग है। दिल्ली की जनता पर किए हर जुल्म का हिसाब लेंगे।

बीजेपी कह रही थी, मनीष सिसोदिया को जमानत ही तो मिली है। ये सिर्फ़ जमानत नहीं मिली है, बल्कि अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ज़मानतें ज़ब्त करने का लाइसेंस मिला है।

इसे भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल, 17 महीने बाद निकलेंगे जेल से बाहर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Municipal elections: रांची में इस बार पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर

Municipal elections: रांची। रांची नगर निगम में वर्ष 2018 में डिप्टी मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से हुआ था। लोगों ने अपने वोट से...

Shweta Suman: बड़ा झटका, मोहनिया से राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

Shweta Suman: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से उम्मीदें बांधे राजद का बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा...

Chitrakoot Donkey Fair: फिल्मी नामों वाले गधे बने चर्चा का विषय, कीमत 5 हजार से 3 लाख तक

Chitrakoot Donkey Fair: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दीपदान अमावस्या मेला के साथ ही ऐतिहासिक गधा मेला भी चल रहा है, जो औरंगजेब...

Bihar Elections: बिहार चुनावः कांग्रेस-राजद का विवाद सुलझाने पहुंचे गहलोत, कहा- 5-10 सीटों पर मतभेद बड़ी बात नहीं, सुलझा...

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 'इंडी' गठबंधन में सीट बंटवारे का पेंच अभी तक फंसा हुआ है। इसके कारण महागठबंधन...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बिल गेट्स करेंगे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एंट्री,...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नई दिल्ली, एजेंसियां। टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने दूसरे सीजन में दर्शकों...

Air India flight: एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 में तकनीकी खराबी, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Air India flight: मुंबई, एजेंसियां। एअर इंडिया की मुंबई से नेवार्क जा रही फ्लाइट AI191 को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी दिक्कत...

Chhath festival: हजारीबाग में छठ महापर्व से पहले तालाबों की सफाई अभियान शुरू, DC और SP ने लिया जायजा

Chhath festival: हजारीबाग। छठ महापर्व की तैयारियों के तहत हजारीबाग जिला प्रशासन ने बुधवार को इंद्रपुरी चौक स्थित छठ तालाब परिसर में व्यापक सफाई...

Heavy rains: तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंद, चेन्नई के मरीना बीच पर तूफान का खतरा...

Heavy rains: चेन्नई, एजेंसियां। देश के दक्षिण राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बीते 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories