Wednesday, July 30, 2025

जमशेदपुर की शताक्षी बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड-2024, रांची की रिया तिर्की रनर-अप [Jamshedpur’s Shatakshi becomes Miss Universe India Jharkhand-2024, Ranchi’s Riya Tirkey runner-up]

रांची। रामगढ़ के पतरातू रिसोर्ट में BEDX कंपनी के द्वारा 2 और 3 अगस्त को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024 का ताज जमशेदपुर की शताक्षी किरण को मिला। वहीं रांची की रिया दूसरे नंबर पर रही।

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा आयोजन

मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन पतरातू रिसोर्ट में किया गया था। इसमें जमशेदपुर की शताक्षी किरण को विजेता घोषित किया गया।

फिनाले नाइट में क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म- 2023 एंजेल मरिना तिर्की और नेहा महतो जूरी मेम्बर्स रहीं।

मिस यूनिवर्स इंडिया -2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी शताक्षी

शताक्षी सितंबर के अंत में दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इंडिया राउंड के बाद चुने जाने पर मैक्सिको में होनेवाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका उन्हें मिलेगा।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद शताक्षी किरण ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट में विजेता बनना उनके बचपन का सपना था।

वर्ष 2019 से देशभर में हो रहे विभिन्न ब्यूटी पेजेंट में शामिल हो रही थीं। मॉडलिंग को बतौर करियर चुनने में मां ने हमेशा सपोर्ट किया। अब मिस यूनिवर्स का खिताब जितना लक्ष्य है।

रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड के दो दिवसीय आयोजन के दौरान 18 प्रतिभागियों ने 10 अलग-अलग राउंड में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से जूरी मेंबर्स ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिसका जवाब प्रतिभागियों ने दिया।

कई प्रतियोगिताओं के बाद हुआ विजेता का चयन हुआ। इसके अलावा रैंप वॉक, ब्यूटी विद स्माइल, बेस्ट फिटनेस, बेस्ट फोटोजेनिक फेस, ओवरऑल फीचर समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रतियोगिता में जूरी मेंबर्स के रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद, मेंटोर तान्या सिन्हा, क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2023 एंजेल मरिना तिर्की व नेहा महतो ने विभिन्न मापदंड पर विजेताओं का चयन किया। इस आयोजन को कराने में BEDX की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

किसे मिला कौन सा टाइटल

बेस्ट फिटनेस : शर्मिष्ठा धर

बेस्ट रैंप वॉक : रिया तिर्की

बेस्ट फोटोजेनिक फेस : हिया महाबी

बेस्ट फीचर : सृष्टि सुहानी

बेस्ट स्माइल : दीपा रानी

इसे भी पढ़ें

मिस यूनिवर्स जीतकर पूरा हुआ 30 साल का सफर: सुष्मिता सेन

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Shama Parveen arrested: झारखंड की शमा परवीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चला रही थी अल कायदा का नेटवर्क

Shama Parveen arrested: गांधीनगर, एजेंसियां। गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के कोडरमा की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को बेंगलुरु...

WCL semi-final: भारत ने पाकिस्तान से WCL सेमीफाइनल खेलने से इनकार किया, स्पॉन्सर कंपनी हटी

WCL semi-final: लंदन, एजेंसियां। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत-पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच नहीं होगा। यह मुकाबला 31 जुलाई को बर्मिंघम में...

Health tips: 5 तेल जो खाने में इस्तेमाल करें, सेहत रहेगी तंदुरुस्त

Health tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज के समय में सेहतमंद खाना बनाने के लिए सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी है। कई बार यह सलाह...

India-Pakistan clash: ओलंपिक 2028 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत होगी नामुमकिन, ICC के नए नियम ने बदला खेल का नक्शा

India-Pakistan clash: नई दिल्ली, एजेंसियां। ओलंपिक्स 2028 में क्रिकेट का आयोजन होगा, लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मैच नहीं होगा।...

Sports News: ओवल टेस्ट में अर्शदीप डेब्यू करेंगे, आकाश की वापसी या कुलदीप को मौका

Sports News: लंदन, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी-2025 आखिरी पड़ाव पर है। 31 जुलाई से 5 मैचों की इस...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की याचिका खारिज की, लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई से किया...

Supreme Court: पटना, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने...

DGCA audit: DGCA ऑडिट में एअर इंडिया से जुड़ी 100 गड़बड़ियां मिलीं, 7 बेहद गंभीरएयरलाइन बोली- जवाब देंगे

DGCA audit: नई दिल्ली, एजेंसियां। विमानों की सुरक्षा देखने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया में कई बड़ी...

Air India: एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, DGCA ने जारी किए चार कारण बताओ नोटिस

Air India: नई दिल्ली, एजेंसियां। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया के खिलाफ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories