Saturday, July 26, 2025

झारखंड में इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश की पार्टी [Nitish’s party will contest elections on these seats in Jharkhand]

रांची: जदयू ने इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। इसे लेकर नीतीश कुमार गंभीर हैं और उन्होंने बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

जेडीयू झारखंड में 11 विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव लड़ेगा। 2019 में पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

हालांकि उनमें कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं पाया था। जदयू नेता और बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का कहना है कि ‘जेडीयू सिर्फ झाल बजाने की भूमिका में नहीं रहना चाहता।

उसका अपना अलग अस्तित्व है। इसलिए इस बार भी जेडीयू के उम्मीदवार ताल भी ठोकेंगे और पछाड़ेंगे भी। पिछली बार से इस बार में फर्क यही होगा कि जेडीयू एनडीए में रह कर ही चुनाव लड़ेगा। इसके लिए बातचीत चल रही है।

बिहार में भाजपा के साथ जेडीयू सरकार चला रहा है तो केंद्र में भाजपा को जेडीयू ने समर्थन दिया है। इसलिए झारखंड में भी जेडीयू एनडीए फोल्डर में ही रह कर चुनाव लड़ेगा।

माना ये भी जा रहा है कि नीतीश कुमार ने झारखंड चुनाव में ‘जय-वीरू’ की जोड़ी उतारने का फैसला कर लिया है। एक तरह से जदयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सबसे बड़ा दांव खेल दिया है।

झारखंड में JDU खोई जमीन हासिल करना चाहता है

झारखंड जेडीयू की जमीन भी रही है। बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद जेडीयू के झारखंड में कभी पांच विधायक होते थे।

जेडीयू विधायक जलेश्वर महतो तो झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे। बाद में झारखंड से जेडीयू की जमीन खिसक गई।

यही वजह है कि जेडीयू अब अपना विस्तार करते हुए फिर से झारखंड में भाग्य आजमाना चाहता है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जिस कुर्मी बिरादरी से आते हैं, उसकी खासा आबादी भी झारखंड में है।

अभी तक उस बिरादरी के एकमात्र नेता आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेता सुदेश महतो ही झारखंड में हैं।

हालांकि अब एक और कुर्मी नेता झारखंडी भाषा खतियान समिति (जेबीकेएसएस) के जयराम महतो तेजी से झारखंड की राजनीति में उभर रहे हैं।

जेडीयू को उम्मीद है कि लंबे समय से बिहार का सीएम रहते नीतीश कुमार की एक अलग पहचान है। इसलिए बिरादरी के वोटों को अपने पाले में करने में जेडीयू को कोई खास परेशानी नहीं होगी।

दूसरे कि एनडीए में रह कर चुनाव लड़ने से भाजपा और आजसू का साथ भी आसानी से मिल जाएगा। शून्य पर सिमटे जेडीयू को इससे यकीनन संजीवनी मिल जाएगी।

राज्यसभा सांसद खीरू खीरू महतो के हाथ है कमान

जेडीयू ने झारखंड में संगठन की कमान खीरू महतो को सौंपी है। झारखंड में अपनी जमीन तैयार करने के लिए ही नीतीश कुमार ने खीरू को बिहार के कोटे से राज्यसभा भेजा था।

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में खीरू महतो के बूते ही जेडीयू ने 40 उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि तब एनडीए से अलग होकर जेडीयू ने चुनाव लड़ा था।

शायद यही वजह रही कि एक दूसरे के वोट उसे ट्रांसफर नहीं हुए और जेडीयू को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।

विधायक सरयू राय का BJM बनेगा जेडीयू का साथी

जेडीयू ने इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की पुख्ता तैयारी की है। पार्टी ने निर्दलीय सांसद भारतीय जनतंत्र मोर्चा (बीजेएम) के साथ तालमेल किया है।

सरयू राय मूल रूप से पहले भारतीय जनता पार्टी में ही थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया तो वे तत्कालीन सीएम रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़े और उन्हें हरा कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

उसके बाद वर्ष 2021 में सरयू राय ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा नामक पार्टी बनाई। वे नीतीश कुमार के पुराने मित्र हैं।

हाल के दिनों में वे नीतीश कुमार से मिलते रहे हैं और जेडीयू से तालमेल कर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं।

उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि सब कुछ ठीक रहा तो वे अपनी पार्टी बीजेएम का विलय जेडीयू में कर देंगे।

सरयू राय के साथ आने से झारखंड में जेडीयू मजबूत हो जाएगा और उसे कुछ सीटों पर कामयाबी जरूर मिलेगी।

JDU ने अपने लिए टार्गेट की विधानसभा की 11 सीटें

जेडीयू ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए झारखंड में सीटों के चिह्निकरण का काम भी पूरा कर लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 11 ऐसी सीटों की पहचान भी कर ली गई है।

उम्मीदवारों के चयन का काम भी शुरू हो गया है। इसमें जमशेदपुर पूर्वी सीट से सरयू राय की उम्मीदवारी तो पक्की ही मानी जा रही है। पिछले सप्ताह ही नीतीश कुमार ने जेडीयू की झारखंड इकाई के नेताओं के साथ बैठक की है।

बैठक में पार्टी इकाई के प्रमुख खीरू महतो ने 11 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी। बैठक में झारखंड से गए कुर्मी नेताओं ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि कुर्मी जाति को अनुसूचित जन जाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने को पार्टी मुद्दा बनाए।

साथ ही इसके लिए केंद्र सरकार पर दबाव भी डाला जाए। बकौल खीरू महतो राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे को उनकी पार्टी के सांसद संसद में उठाएंगे। कुर्मी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग झारखंड में अरसे से हो रही है।

इसे भी पढ़ें

NDA और I.N.D.I.A. दोनों उलझे एक ही पेंच में

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories