Tuesday, July 29, 2025

कांग्रेस विधायक के इस बयान पर क्यों मचा है बवाल? [Why is there an uproar over this statement of Congress MLA?]

रांची। झारखंड में कांग्रेस विधायक के बयान पर बवाल मच गया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस भी अब अपने ही विधायक के बयान से किनारा कर रही है।

मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है।

उनका यह बयान बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे और बाहरी-भीतरी विवाद से जुड़ा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों सदन में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया था। उनके उस बयान पर पलटवार करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने यह विवादित बयान दे दिया।

शिल्पी नेहा तिर्की के बयान से कांग्रेस ने किनारा करते हुए, इसे उनका निजी बयान बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह उनका निजी बयान है, पार्टी का नहीं।

कांग्रेस की सफाई

कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा घुसपैठ के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। तमाम लोगों को यह पता है कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का मामला केंद्र सरकार के अधीन होता है।

अगर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर कमजोर हुआ है, तो इसके लिए स्वाभाविक तौर पर देश के गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। घुसपैठ पर ओछी राजनीति हो रही है। तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति की जा रही है, यह गलत है।

कांग्रेस का अलग स्टैंड

उन्होंने कहा कि जहां तक विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान का सवाल है, तो उनके मन में किसी प्रकार की व्यथा होगी और वह बातचीत के क्रम में निकल जाती है।

उन्होंने कहा कि विधायक ने जो कहा है वह उनका व्यक्तिगत विचार है। पार्टी का ऐसा कोई नजरिया नहीं है, पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड की बदलती डेमोग्राफी के आरोप पर कहा था कि बिहार से आया व्यक्ति रामगढ़ का मुखिया बन जाता है और स्थानीय लोगों की स्थिति दयनीय है।

इस घुसपैठ के कारण रांची के आदिवासी और मूलनिवासी अब शहर और आलीशान भवनों से दूर किसी कोने में सीमित होकर रह गए हैं। उनके इस बयान के बाद से सियासत गरमा गई है। बीजेपी इसे भीतरी और बाहरी का मुद्दा बना कर कांग्रेस पर हमले कर रही है।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल बोले-झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का है चीन कनेक्शन

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Health Tips: नाखूनों पर सफेद लकीरें सिर्फ कैल्शियम की नहीं, सेहत के छिपे संकेत भी देती हैं

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आपके नाखूनों पर सफेद निशान या पतली सफेद लाइनें दिखाई देती हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।...

Monsoon session: मॉनसून सत्र 1 अगस्त से, विधानसभा क्षेत्र में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

Monsoon session: रांची। षष्ठम झारखंड विधानसभा का तृतीय (मॉनसून) सत्र 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह 7 अगस्त 2025 तक चलेगा। सत्र...

Protect children skin: मानसून में बच्चों की स्किन को इंफेक्शन से बचाना है ज़रूरी, अपनाएं ये आसान टिप्स

Protect children skin: नई दिल्ली, एजेंसियां। मानसून का मौसम जहां ताजगी और राहत लाता है, वहीं बच्चों की कोमल त्वचा के लिए कई परेशानियां...

Brown sugar smuggler arrested: ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने 17 पुड़िया की बरामद

Brown sugar smuggler arrested: रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 17...

Rain in Jharkhand: झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

Rain in Jharkhand: रांची। झारखंड में आज भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी...

Border 2: बॉर्डर 2 में मेधा राणा का धमाकेदार डेब्यू, वरुण धवन के साथ रोमांस का तड़का

Border 2: मुंबई, एजेंसियां। सनी देओल की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' में एक नई एंट्री हुई है। फिल्म में अब नवोदित एक्ट्रेस...

Bhairav Singh: बीजेपी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज

Bhairav Singh: रांची। रांची सिविल कोर्ट ने हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया है। भैरव सिंह की जमानत याचिका पर...

Kundan Pahan: कुंदन पाहन पुलिस टीम पर हमला करने के केस में बरी

Kundan Pahan: रांची। रांची सिविल कोर्ट ने सरेंडर के बाद जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories