Monday, July 7, 2025

देश के 6000 आंगनबाड़ी केन्द्रों में खुलेंगे क्रैच सेंटर [Creche centers will open in 6000 Anganwadi centers of the country]

नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में लगभग 6000 आंगनबाड़ी केन्द्रों को अपग्रेड कर उसमें क्रैच सेंटर खोले जायेंगे।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस योजना पर तेजी से काम करते हुए आनेवाले सालों में करीब एक लाख से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों को अपग्रेड करेगी।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं की सहूलियत के लिए 6000 आंगनवाड़ी केन्द्रों में क्रैच सेंटर खोलने की योजना बनायी गयी है। इसके लिए जल्दी आवश्यक भर्ती की जायेंगी।

आंगनबवाड़ी केन्द्रों में सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ आनेवाले समय में एक लाख से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों को अपग्रेड किया जायेगा।

महिलाओं की चिंता कर रही मोदी सरकारः

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 2024-25 के लिए महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के उद्देश्य से योजनाओं के लिए जेंडर बजट आवंटन 3.3 लाख करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 के जेंडर बजट विवरण की तुलना में 37.3 प्रतिशत अधिक है।

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प लिया है, उसी दिशा में सरकार वीमेन डेवलपमेंट से वीमेन लेड डेवलपमेंट की ओर बढ़ रही है, जहां महिलाएं विकास और राष्ट्रीय प्रगति की कहानी में समान भागीदार हों और जहां वे नेतृत्व करें।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगीः

मंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वन-स्टॉप सेंटर आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं, जिसमें चिकित्सा और कानूनी सहायता शामिल है और 24 घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन ‘181’ और ‘1098’ संकट से महिलाओं और बच्चों को तत्काल सहायता प्रदान की जाती है।

मिशन सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों में कुपोषण से निपटने पर केन्द्रित है और उनके स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के बीच महत्त्वपूर्ण सम्बन्ध को रेखांकित करता है।

मंत्रालय कामकाजी महिलाओं के छात्रावास और पालना घर के माध्यम से महिलाओं की कार्यबल भागीदारी को मजबूत करने के लिए भी प्रयासरत है।

इसे भी पढ़ें 

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान – अब हर महीने आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपए और सहायिकाओं को 4750 रुपए मिलेगा मानदेय।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 7 July]

Important events: 1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय...

Today Horoscope: आज का राशिफल 7 जुलाई 2025, सोमवार [Today’s horoscope 7 July 2025, Monday]

Today Horoscope: 07 जुलाई 2025 आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की...

l वैदिक पंचांग l 07 जुलाई 2025, सोमवार [l Vedic Almanac l 07 July 2025, Monday]

Vedic Almanac : विक्रत संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img