दो संदिग्धों के साथ राज गेस्ट हाउस में छापा मारा
हजारीबाग, एजेंसियां। NEET पेपर लीक मामले में CBI की टीम एक बार फिर हजारीबाग पहुंची।
चार गाड़ी से पहुंचे CBI के लगभग 15 अधिकारियों ने कटकमसांडी रोड स्थित राज गेस्ट हाउस में फिर से जांच की।
CBI की टीम पटना से आई थी। उनके साथ बिहार पुलिस के जवान भी थे।
CBI की टीम अपने दो संदिग्धों को लेकर आई। उन्हें साथ रखकर राज गेस्ट हाउस छापेमारी की।
इस दौरान कई डॉक्यूमेंट, प्रिंटर जमा करने के बाद राज गेस्ट हाउस को सील कर दिया। CBI की टीम के वापस पटना चली गई है।
इसे भी पढ़ें
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बंटी ने 16 मोबाइल से झारखंड भेजा NEET का पेपर