Wednesday, October 1, 2025

इस सावन, 72 साल बाद ये दुर्लभ संयोग [This Saavan, this rare coincidence after 72 years]

- Advertisement -

रांची। देवों के देव महादेव को प्रिय सावन का महीना सोमवार 22 जुलाई 2024 से शुरू हो गया है।

यह पवित्र महीना 19 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार श्रावण मास में 5 सोमवार पड़ेंगे और इसका शुभारंभ भी सोमवार से ही हुआ है।

कहते हैं कि सावन के सोमवार को व्रत रखना बहुत शुभ और फलदायी होता है। अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी और विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं।

सावन के सोमवार का व्रत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष सावन का महीना क्यों खास रहने वाला है।

72 साल के बाद दुर्लभ संयोग

सावन में 72 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही सोमवार के दिन होंगे।

ऐसा दुर्लभ योग 72 वर्ष पहले 27 जुलाई 1953 को बना था। साथ ही, इस बार सावन में 6 शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है।

इस साल श्रावण मास में शुक्रादित्या योग, बुधादित्यस योग, नवपंचम योग और गजकेसरी योग बनने वाले हैं। इनके अलावा, कुबेर योग और शश योग का भी निर्माण होगा।

सावन के पहले दिन ही सोमवार और सर्वार्थ सिद्धि योग बना। इस योग में सावन का शुभारंभ होना बेहद शुभ माना जा रहा है।

सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन सोमवार का व्रत रखने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग रुद्राभिषेक करने और व्रत करने से इच्छित व्यक्ति को अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी। पहले सोमवार को प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग भी सावन माह की शोभा बढ़ा रहे हैं।

ऐसे करें महादेव की पूजा

सावन के हर सोमवार को उपवास रखें। शिवलिंग पर प्रातःकाल में जल और बेल पत्र अर्पित करें। जल चढ़ाने के लिए ताम्बे के बर्तन का प्रयोग बिल्कुल न करें।

भगवान को फल, फूल, मिठाई, धूप और कपूर अर्पित करें। नित्य प्रातः शिव पंचाक्षर स्तोत्र या शिव मंत्र जाप करें। इसके बाद ही जलपान या फलाहार करें। अगर आप रुद्राक्ष धारण करना चाहते हैं, तो सावन का महीना इसके लिए सबसे उपयुक्त है।

जानें महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त

अमृत (सर्वोत्तम)- सुबह 5 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक।

शुभ (उत्तम)– सुबह 9 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक।

शाम का मुहूर्त– शाम 5 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 35 मिनट तक।

जानें सावन में शिव पूजन के लाभ

सावन में भगवान शिव की पूजा अविवाहित लोगों के लिए विशेष फलदायी मानी जाती है। जिन लोगों की कुंडली में आयु भाव कमजोर होता है, उन्हें भी आयु रक्षा का वरदान मिल सकता है।

सावन में शनि की पूजा सबसे ज्यादा फलदायी होती है। इस महीने कुंडली के तमाम दोषों को शांत किया जा सकता है। जैसे- ग्रहण दोष, राहु दोष, गुरु चांडाल दोष आदि। पूरे साल में सर्प पूजा भी सिर्फ इसी महीने में हो सकती है।

सावन के महीने की महिमा

सावन का महीना हिंदुओं के पवित्र चातुर्मास में से एक माना जाता है। इस महीने का संबंध पूर्ण रूप से शिवजी से माना जाता है।

इसी महीने में समुद्र मंथन हुआ था और भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था। हलाहल विष के पान के बाद उग्र विष को शांत करने के लिए भक्त इस महीने में शिव जी को जल अर्पित करते हैं।

कहते हैं कि पूरे वर्ष भर पूजा करके जो फल पाया जाता है, वह फल केवल सावन में पूजा करके पाया जा सकता है। तपस्या, साधना और वरदान प्राप्ति की लिए यह महीना विशेष शुभ है।

इसे भी पढ़ें

सावन की शुरुआत, शिवालयों में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mahakali: अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे असुरों के गुरु का किरदार

Mahakali: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रशांत वर्मा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में अक्षय...

Navratri special: घर पर बनाएं नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट आटे का हलवा

Navratri special: रांची। नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तजन विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर घर पर आसानी से बन सकने...

Mumbai-Delhi Indigo flight: मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Mumbai-Delhi Indigo flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम की धमकी मिलने से दिल्ली...

WhatsApp: WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, बना नंबर वन

WhatsApp: मुंबई, एजेंसियां। Arattai App: भारत की टेक कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों धूम मचा रही है। कुछ दिन पहले...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...

Bhutan Two new Rail: भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhutan Two new Rail: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने 4,033 करोड़ रुपये की लागत से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories