भोपाल, एजेंसियां। मध्यप्रदेश के रीवा में जमीन के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने डंपर से महिलाओं पर मुरम डाल दी।
इससे एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गई। बाद में फावड़े से मुरम हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। एक महिला बेहोश हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, महिलाएं विरोध कर रही थीं और उन पर डंपर से मुरम पलट दी गई। इसमें दोनों महिलाएं दब गई।
रास्ता बनाने को लेकर झगड़ा था:
दोनों पक्षों के बीच जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर विवाद है। दोनों के घर आसपास हैं। एक पक्ष ने रास्ता बनाने का प्रयास किया।
इसके लिए हाईवा में मुरम भरकर लाई गई थी। दो महिलाओं ने जब रास्ता बनाने का विरोध किया तो ड्राइवर ने तेजी से मुरम पलट दी।
इसे भी पढ़ें
REEL बनाने के चक्कर में गई जान… मासूम तड़पने लगा तो दोस्तों को लगा कर रहा एक्टिंग