Monday, July 28, 2025

मुहर्रम को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील [Central Peace Committee meeting regarding Muharram, appeal to celebrate the festival peacefully and communal harmony]

रांची। डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक हुई।

समाहरणालय स्थित डीसी सभागार में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग शमशेर आलम की उपस्थिति में केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों, अखाड़ा प्रतिनिधियों एवं पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाये जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों ने दिये अहम सुझाव

बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव दिये।

अखाड़ा प्रतिनिधियों द्वारा जुलूस के रुट में गड्ढों की भराई, लाइट की व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति, साफ-सफाई शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था किये जाने की बात कही गयी।

त्यौहार हम सभी को जोड़ने के लिए है – उपायुक्त

शांति समिति के सदस्यों के सुझावों को सुनने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस पर अमल करने हेतु जिला स्तर के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां नियत समय पर पूरी कर ली जायेंगी। उपायुक्त द्वारा सभी जुलूस रुट के गड्ढों के भरने, लाइट, शौचालय, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि त्यौहार हम सभी को जोड़ने के लिए है, हमारी तैयारी बेहतर स्थिति में है। हमें उम्मीद है कि सभी अनुशासन, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनायेगें और रांची पूरे राज्य में उदाहरण पेश करने में सफल होगा।

बैठक में शमशेर आलम, उपाध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने कहा कि हम कई वर्षों से मुहर्रम का पर्व मनाते आ रहे हैं और इसमें सभी धर्मों/वर्गों का सहयोग होता है।

इस बार भी हम भाईचारे के साथ पर्व मनाते हुए मिसाल कायम करेंगे। उन्होंने सभी अखाड़ाधारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आये नये थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जुलूस निकालने की बात कही।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि मुहर्रम को लेकर जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। 200 से ज्यादा स्थानों पर पुलिस बल की स्टैटिक प्रतिनियुक्ति है।

गश्ती के साथ क्यूआरटी भी है, जिसमें सीनियर पुलिस ऑफिसर रहेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि शांति पूर्वक मुहर्रम मनायें और इसमें सहयोग करें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ एसएसपपी ने कड़ी कार्रवाई की बात कही।

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर पहले से ही सीसीटीवी के कवरेज में है, जितने भी संवेदनशील स्थान हैं वहां सीसीटीवी लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही कंट्रोल रुम से लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने रांचीवासियों से अपील की कि कभी भी कोई आपतिजनक या भड़काऊ पोस्ट, फोटो या वीडियो प्राप्त हो तो कंट्रोल रुम को भेजें, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें 

मुहर्रम से पहले झारखंड में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories