Thursday, October 23, 2025

इस सर्वे ने उड़ा दी बीजेपी की नींद [This survey gave sleepless nights to BJP]

- Advertisement -

रांची। झारखंड में बीजेपी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की नींद उड़ी हुई है। नींद उड़ने का मुख्य कारण एक आंतरिक सर्वे, जो पार्टी के द्वारा ही कराया गया है।

शायद यही कारण है कि केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान को यहां कैंप करना पड़ रहा है। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से निकलने के बाद से ही बीजेपी पर हमलावर हैं।

उधर इस ताजा तरीन इस इंटरनल सर्वे की रिपोर्ट ने भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में अपेक्षाकृत नतीजे से दूर रहने के बाद बीजेपी के थिंक टैंक ने झारखंड में यह इंटरनल सर्वे कराया है, ताकि जनता के मिजाज का पता चल सके।

पर नतीजे बीजेपी को हैरान-परेशान करनेवाले हैं। आइए ताजा राजनीतिक हालत को समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर बीजेपी इतनी परेशान क्यों है।

क्यों कराया गया आंतरिक सर्वे

सबसे पहले जानते हैं कि आंतरिक सर्वे की जरूरत क्यों पड़ी। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा और विधानसभा से लेकर चुनाव को बीजेपी काफी गंभीरता से लेती है। इसे लेकर पार्टी की ओर से हर दिन तैयारियां की जाती है।

चुनाव के पहले बीजेपी की ओर से कई बार आंतरिक सर्वे भी कराया जाता है। इस आंतरिक सर्वे का उद्देश्य विभिन्न सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवार के चयन से लेकर जीत की संभावना का आकलन और विरोधियों की ताकत का अंदाजा लगाया जाता है।

इस साल के अंत तक होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की ओर से एक आंतरिक सर्वे कराया गया। पहले आतंरिक सर्वे की रिपोर्ट से बीजेपी नेताओं के माथे पर बल पड़ गये हैं।

यही कारण है कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनों नेताओं को चुनाव के पहले की आवश्यक तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

अभी चुनाव होने पर बीजेपी को मिलेगी सिर्फ 15 से 20 सीटें

पार्टी की आंतरिक सर्वे की जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक यदि अभी चुनाव हो जाए, तो बीजेपी को मिलने वाली सीटों की संख्या में कमी आएगी। रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में बीजेपी को सिर्फ 15 से 20 सीटें ही मिलेगी।

यानी वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में सीटों की संख्या में पांच से छह की कमी हो जायेगी। वर्ष 2019 में बीजेपी को 25 सीटें मिली थी। जेएमएम के बाद बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन उस वक्त सरकार बनाने के लिए आवश्यक 41 का संख्या जुगाड़ कर पाने में विफल होने के कारण पिछले पौने पांच वर्षों से राज्य में विपक्ष में है।

लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी-एनडीए को झटका

लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी-एनडीए को झारखंड में तगड़ा झटका लगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-एनडीए गठबंधन ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की। उस वक्त बीजेपी को 11 और एनडीए में शामिल सहयोगी दल आजसू पार्टी को एक सीट मिली।

लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 8 और आजसू पार्टी को एक सीट मिली। इस तरह से तीन सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बीजेपी-आजसू पार्टी उम्मीदवारों को राज्य की 55 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल हुई।

शिवराज झारखंड में हिमंता कल आएंगे

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बीजेपी की ओर से कई सांगठनिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत रविवार से ही केंद्रीय मंत्री और पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची में हैं। वह आज लौट जायेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को असम के सीएम और बीजेपी के विधानसभा सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा रांची आएंगे।

वो 16 जुलाई को तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 17 जुलाई को संगठन प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों झारखंड दौरे पर रहेंगे।

लक्ष्मीकांत दीक्षित जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जबकि शिवराज सिंह चौहान रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमित शाह 20 जुलाई को आएंगे झारखंड

एक ओर जहां चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा का लगातार दौरा हो रहा है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह 20 जुलाई को 20 हजार कार्यकर्ताओं के बीच बीजेपी के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। यह पहला अवसर है, जब एक साथ प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य बैठेंगे और चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे।

एक ओर जहां चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा का लगातार दौरा हो रहा है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह 20 जुलाई को 20 हजार कार्यकर्ताओं के बीच बीजेपी के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

यह पहला अवसर है, जब एक साथ प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य बैठेंगे और चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें

सबका खेल बिगाड़ेंगे जयराम और ओवैसी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Hemant Soren’s big decision: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: अब सामान्य वर्ग के छात्रों को मिलेगी तीन गुना...

Hemant Soren's big decision: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय को...

Shreyas Iyer: भारत को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर आउट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे रोमांचक मोड़ पर

Shreyas Iyer: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को चौथा झटका...

Civic elections: निकाय चुनाव में गठबंधन से अलग होगा राजद?

Civic elections: रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़नेवाली है। घाटशिला उपचुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो...

Ranjan Pathak Encounter: बिहार चुनाव से पहले कुख्यात रंजन पाठक समेत 4 को पुलिस ने किया ढेर

Ranjan Pathak Encounter: पटना, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनावों के माहौल के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली क्राइम ब्रांच...

HAL Apprenticeship 2025: डिप्लोमा होल्डर्स के लिए नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन

HAL Apprenticeship 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 2025 के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास...

New banking rules: 2026 में लागू होंगे नए बैंकिंग नियम: लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना

New banking rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 238 नए...

Smartphone Sales 2025: त्योहारी सीजन में विवो ने मारी बाज़ी, सैमसंग और शाओमी पीछे

Smartphone Sales 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के स्मार्टफोन बाजार में जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में 3% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। ओमडिया (Omdia)...

Face packs: रूखी त्वचा को कहें अलविदा, सर्दियों में इन 5 फेस पैक्स से पाए गुलाबी निखार

Face packs: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में ठंडी हवाओं, कम पानी पीने और शुष्क मौसम के कारण त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories