Sunday, July 27, 2025

बेचारे बढ़ई पति ने पत्नी के लिए सब कुछ किया, कैशियर बनते ही हो गई फुर्र… [Poor carpenter husband did everything for his wife, she got angry as soon as she became cashier…]

बरेली, एजेंसियां। समाज में घट रहीं ऐसी घटनाएं पति-पत्नी के रिश्ते की पवित्रता को दागदार बनाती हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी की एक युवती ने कुछ समय पहले एक बढ़ई से लव मैरेज की थी।

दोनों में प्यार ऐसा था कि वो एक दूसरे को देखे बिना रह भी नहीं पाते थे। पति के वियोग से बचने के लिए युवती कभी मायके तक नहीं गई। ससुराल में रहकर वह कम्पटीशन की तैयारी करती रही। इसी बीच उसका लेखपाल यानी कैशियर की परीक्षा में चयन हो गया।

अब युवती ने कारपेंटर पति को साफ बोल दिया है कि तेरा मेरा कोई मेल नहीं। तुम कोई और देख लो। यानी पति से पत्नी दूर हो गई। एक प्रकार से फुर्र हो गई।

पुलिस के पास पहुंचा मामला

अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पति नीरज विश्वकर्मा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि करीब पांच साल पहले उसके एक दोस्त के जरिए ऋचा से मुलाकात हुई थी।

दोनों के बीच पहली नजर में प्यार हो गया। 6 फरवरी 2022 को दोनों ने कोर्ट में हाजिर होकर शादी कर लिया।

इसी बीच लेखपाल भर्ती के लिए फार्म निकला तो वह खुद बाजार से फार्म भी खरीद कर लाया। उसने इस परीक्षा की तैयारी के लिए ऋचा को घरेलू कार्य से मुक्त कर दिया।

छह महीने पहले छोड़ दिया था घर

नीरज ने बताया कि यहां तक कि उसके लिए खाना भी वह खुद बनाता था। पिछले साल इस परीक्षा का रिजल्ट आया। इसमें जब ऋचा का चयन हो गया तो उसका पूरा घर खुशियों से भर पड़ा, लेकिन यह खुशियां दो चार दिनों से ज्यादा नहीं टिक पायीं।

रिजल्ट देखने के बाद ही उसकी पत्नी ऋचा के तेवर भी बदलने लगे। करीब 6 महीने पहले एक दिन उसकी पत्नी घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। नीरज ने पुलिस को बताया कि लेखपाल बनते ही उसकी पत्नी के रंग ढंग बदल गए थे।

उसने बातचीत तो दूर, फोन उठाना भी बंद कर दिया था। यहां तक कि बुधवार को वह लेखपाल का सर्टिफिकेट लेने कलेक्ट्रेट पहुंची, तो वह भी पहुंच गया था, लेकिन उसे देखकर ऋचा चुपचाप पीछे के रास्ते से निकल गई।

इसे भी पढ़े

झारखंड की ज्योति मोर्या!,  पति ने मुश्किल से पढ़ाया-लिखाया, ANM बनते ही फरार हुई पत्नी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories