Wednesday, October 22, 2025

हरियाणा में तीसरी बार हुआ INLD और BSP में गठबंधन, BSP 37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव [Alliance between INLD and BSP for the third time in Haryana, BSP will contest elections on 37 seats]

- Advertisement -

चंडीगढ़, एजेंसियां: विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं।

इसी बीच हरियाणा में तीसरी बार इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच गठबंधन हो गया है। हरियाणा की 90 सीटों में से बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं: अभय चौटाला

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि अभय चौटाला गठबंधन के नेता होंगे। गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि ये गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि लोगों की इच्छाओं के अनुसार किया गया है।

बीजेपी और कांग्रेस ने देश को लूटा है। अभय चौटाला ने कहा हम गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस गठबंधन करेंगे और सरकार बनाएंगे।

तो वहीं, बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि अगर सरकार बनती है तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

यह गठबंधन विधान सभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा बाकी अन्य चुनाव भी एक साथ लड़े जाएंगे। आकाश ने कहा 6 जुलाई को मायावती और अभय चौटाला की मीटिंग हुई थी।

INLD और BSP के बीच तीसरी बार ये गठबंधन

दरअसल, ये तीसरी बार है जब दोनों दल साथ आ रहे हैं। साल 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था।

इस साल INLD ने सात और BSP ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था। मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था।

INLD और बीएसपी के गठबंधन से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका

INLD और बीएसपी के गठबंधन से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका लग सकता है। बसपा हरियाणा की सियासत में 1989 से किस्मत आजमा रही है।

मायावती ने 1998 के लोकसभा चुनाव में के इंडियन नेशनल दल के साथ गठबंधन किया था। तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

इनमें से एक सीट पर जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव के लिए दोनों दलों ने हाथ मिलाया था लेकिन चुनाव से पहले गठबंधन टूट गया था।

इसे भी पढ़ें

..तो इस कारण झारखंड में समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...

Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा पर क्या करें और क्या नहीं? जानें सही नियम और महत्व

Chitragupta Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज के साथ ही चित्रगुप्त पूजा का पर्व...

Gold and silver prices: सोना-चांदी धड़ाम, सोना ₹5,677 गिरा, ₹1.24 लाख पर आया चांदी भी ₹25,000 सस्ती, ₹1.52 लाख...

Gold and silver prices: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से...

Bhai Dooj: इस भाई दूज में प्यार और मिठास से साथ बनाएं ये 5 यूनिक डिजर्ट

Bhai Dooj: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस बार यह त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।...

Madhepura assembly seats: मधेपुरा की चार विधानसभा सीटों पर जेडीयू, राजद और वीआईपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

Madhepura assembly seats: मधेपुरा, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मधेपुरा जिले की चार विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को...

CM Nitish Kumar: CM नीतीश गोपालगंज रैली में बोले- “इन सब लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगवा देना,...

CM Nitish Kumar: गोपालगंज, एजेंसियां। बिहार चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में दो जनसभाओं को संबोधित किया। पटना...

Bangladesh cricket match: स्पिनरों का दबदबा, ODI में टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज रोमांचक मैच सुपर ओवर में...

Bangladesh cricket match: ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे ODI मैच में क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम...

Municipal elections: रांची में इस बार पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर

Municipal elections: रांची। रांची नगर निगम में वर्ष 2018 में डिप्टी मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से हुआ था। लोगों ने अपने वोट से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories