Tuesday, July 29, 2025

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और विनोबा भावे विवि के पूर्व वीसी डॉ रमेश शरण का निधन [Famous economist and former VC of Vinoba Bhave University Dr. Ramesh Sharan passes away]

CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

रांची। झारखंड के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रमेश शरण का सोमवार देर रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

उनके असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है और इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा- मैं डॉ रमेश शरण के निधन से व्यक्तिगत रूप से काफी मर्माहत हूं, यह झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

मै़ं मरांग बुरु से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ रमेश शरण का कोलकाता के अस्पताल में 69 वर्ष की उम्र में निधन हुआ, उनका अंतिम संस्कार आज रांची के मुक्तिधाम में हुआ।

उन्हें लंग्स में इंफेक्शन था, जिसकी वजह से वे पिछले सात-आठ दिन से बीमार थे। पहले उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया और तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद एयर एंबुलेंस से कोलकाता ले जाया गया, जहां कल देर रात उनका निधन हो गया।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर अंकित श्रीवास्तव उनके दामाद हैं। डॉ शरण सुप्रीम कोर्ट के एडवाइजर भी रहे थे।

झारखंड में शोक की लहर

डॉ रमेश शरण विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति थे। उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

उन्हें 2017 में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था, उससे पहले वे रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में एचओडी थे।

उन्होंने रांची के संत जान्स स्कूल से पढ़ाई की थी और रांची विश्वविद्यालय से एमए किया था, वे अपने बैच के टॉपर थे।

वे कोलकाता आईएम में पीएचडी के समकक्ष डिग्री ले रहे थे, उसी वक्त उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद वे रांची वापस आ गए और लेक्चररशिप ज्वाइन किया।

रिटायरमेंट के बाद वे इंस्टीच्यूट फार ह्यूमन डेवलपमेंट संस्था के डायरेक्टर बने और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के लोकपाल भी थे।

इसे भी पढ़ें

VBU के वीसी और रजिस्ट्रार को शो-काज

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories