Sunday, July 27, 2025

डिप्टी सीएम के सवाल पर क्या बोले चंपाई सोरेन.. [What did Champai Soren say on the question of Deputy CM..]

रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भले ही आज मुख्यमंत्री नहीं हैं, पर मीडिया की नजरों में वह खास बने हुए हैं।

झारखंड के लोग भी जानना चाहते हैं कि वह सीएम के बाद एक मंत्री बन कर क्या महसूस कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट भवन के बाहर जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आप मंत्री बने हैं क्या कहना चाहेंगे, तो इस पर चंपाई सोरेन ने कहा कि अभी तो शुरुआत है। थोड़ा समय दीजिए आगे की जानकारी भी धीरे-धीरे मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो भी विभाग उन्हें मिला है, उसमें बढ़िया काम होगा। जनहित में जो योजना बनी है उसमें बड़ा तेजी से हमलोग काम को आगे बढ़ाएंगे।

जब उनसे पूछा गया कि उनके उप मुख्यमंत्री बनने की बात भी चल रही थी, इस पर उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहते हैं वहां अच्छा ही काम करते हैं।

जल संसाधन मंत्री बने चंपाई सोरेन

बता दें कि चंपाई सोरेन जल संसाधन विभाग और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री बने हैं। बता दें कि एक सप्ताह पहले तक चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

उन्होंने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दरअसल हेमंत सोरेन की गिफ्तारी के बाद आनन फानन में चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

लेकिन हेमंत सोरेन जैसे ही जेल से रिहा होकर आए वैसे ही चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

हेमंत सोरेन का नहीं लिया था नाम

चंपाई सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत के समर्थन में बोलने के लिए सदन में खडे हुए थे तो उन्होंने एक बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि मुझे कुछ दिनों के लिए गठबंधन की ओर से नेतृत्व का भी मौका मिला। पक्ष-विपक्ष दोनों ने इस राज्य में नेतृत्व किया है।

इसके बावजूद जो विकास आदिवासी-मुलवासी समाज का होना चाहिए था वो नहीं हुआ है। नेता प्रतिपक्ष डेमोग्राफी के बदलने पर बात कर रहे थे।

आदिवासियों की संख्या सिर्फ संथाल में ही कम नहीं हुआ है, बल्कि रांची में भी कम हुआ है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री बनेंगे चंपाई सोरेन, बंसत होंगे बाहर ! 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories