Tuesday, October 21, 2025

रांची के जगन्नाथ मंदिर का इतिहास [History of Jagannath Temple of Ranchi]

- Advertisement -

रांची। रांची का जगन्नाथ मंदिर झारखंड के प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है । यह मंदिर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है।

इस मंदिर का निर्माण 1691 में नागवंशी राजा ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव द्वारा कराया गया था। मंदिर की बनावट ओडिशा के पुरी के जगन्नाथ मंदिर के समान है।

रांची का जगन्नाथ मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है,जिसे कई मील दूर से देखा जा सकता है। इस मंदिर का इतिहास वेहद ही दिलचस्प है।

इसका निर्माण नागवंशी राजा ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव ने 1691 में कराया था। कहानियां हैं कि राजा ऐनी भगवान जगन्नाथ के बड़े भक्त थे।

एक दिन भगवान जगन्नाथ राजा के स्वपन्न में आए और राजा से रांची में एक पहाड़ पर भगवान जगन्नाथ का मंदिर बनाने को कहा।

रांची का जगन्नाथ मंदिर आज उसी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। मंदिर के निर्माण के बाद से ही यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन गया।

समय के साथ, इस मंदिर ने कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की मेजबानी की और रांची के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बन गया।

जगन्नाथ मंदिर की वास्तुकला ओडिशा के पारंपरिक स्थापत्य शैली पर आधारित है, जिसमें शिखर और गर्भगृह प्रमुख हैं।

मंदिर का शिखर विशाल और उन्नत है, जो इसे दूर से ही दिखाई देता है। मंदिर के अंदर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की सुंदर मूर्तियाँ स्थापित हैं, जिनकी पूजा और अर्चना भक्तगण बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं।

जगन्नाथ मंदिर का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध उत्सव है रथ यात्रा, जो हर साल आषाढ़ महीने में आयोजित की जाती है।

इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रंगीन और भव्य रथों में स्थापित किया जाता है और पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

यह यात्रा मंदिर से शुरू होती है और पूरे रांची शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती है। रथ यात्रा के दौरान मेला भी आयोजित किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं।

यह मेला न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का भी केंद्र बनता है।

मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, खाने-पीने की वस्तुएं, हस्तशिल्प, और मनोरंजन के साधन होते हैं, जो सभी उम्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं।

इसे भी पढ़ें

पुरी जगन्नाथ मंदिर के चारो द्वार खुलने से क्या होगा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories