Tuesday, July 29, 2025

पैर पसार रहे डेंगू और मलेरिया [Dengue and malaria are spreading]

मानसून की शुरुआत के साथ बरसाती बीमारियों के चपेट में लोग

रांची। मानसून की शुरुआत के साथ ही डेंगू और मलेरिया ने पांव पसार दिया है। अस्पतालों में वायरल फीवर और तेज ज्वर के मरीज बढ़ गये हैं।

सदर अस्पताल के ओपीडी में डेंगू-मलेरिया के लक्षण वाले रोगी पहुंचने लगे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वायरल बीमारी की दवा दी जा रही है।

इस साल मलेरिया के आ चुके हैं 600 मामले

वर्ष डेंगू मलेरिया

2022 290 4180

2023 2578 5097

2024 76 600

रिम्स में मलेरिया के 13 मरीज भर्ती गैं। यहां 3 माह में डेंगू के 28 मामलों की पुष्टि हुई है।
बारिश के साथ एक बार फिर वायरल बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है।

वहीं, जिले में डेंगू-मलेरिया के केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। रिम्स के मेडिसिन ओपीडी में शुक्रवार को 213 रोगी पहुंचे थे। इनमें आधा से ज्यादा वायरल बीमारी की समस्या से परेशान थे।

फिजिशियन डॉ. बी कुमार ने कहा कि इन दिनों मौसम में बदलाव होने के कारण स्वास्थ्य पर असर दिखाई दे रहा है।

अभी सबसे ज्यादा मरीज पाचन तंत्र की समस्या लेकर आ रहे हैं। बुखार-सर्दी के भी मरीज आ रहे हैं।

जांच के बाद कुछ रोगियों में डेंगू व मलेरिया की भी पुष्टि हो रही है। रिम्स रिकॉर्ड के अनुसार, अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड समेत विभिन्न मेडिसिन वार्ड में मलेरिया के करीब दो दर्जन संदिग्ध भर्ती हैं।

13 संक्रमित का इलाज चल रहा है। वहीं, 15 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इनमें सिर्फ 3 ही इलाजरत हैं।

राज्य के आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन माह में डेंगू के सबसे ज्यादा केस रांची में मिले हैं। रांची में कुल 656 संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई।

इसमें 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। रांची के बाद सबसे अधिक डेंगू के 9 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं।

गिरिडीह में 8, गढ़वा, हजारीबाग व पलामू में 4, धनबाद में 3 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले हैं।

15 से शुरू होगी डोर-टू-डोर सर्विलांस

वेक्टर एंड बोर्न डिजीज के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया को लेकर सर्विलांस शुरू कर दी गई है।

नगर निगम के साथ मिलकर फॉगिंग भी शुरू की गई है। 15 जुलाई से राज्य भर में डोर-टू-डोर सर्विलांस शुरू होगा।

शहरी क्षेत्र के हाई प्रायोरिटी एरिया (जहां से अधिक केस की पुष्टि होती है) की जांच की जाएगी। राज्य भर में 300 से ज्यादा सर्विलांस ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें

डेंगू बढ़ा रहा पांव, खुद को सुरक्षित कैसे रखें

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories