Monday, July 7, 2025

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर हेमंत सोरेन रचेंगे इतिहास [Hemant Soren will create history by becoming Chief Minister for the third time]

Report : Shubham Rai

रांची। झारखंड में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल चुके हैं। चंपाई सोरेन जल्द ही राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

सत्ताधारी दलों के विधायकों ने हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये पहली बार होगा जब कोई नेता झारखंड में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेगा। हेमंत सोरेन इससे पहले 2013 और 2019 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

अगर वे इस बार भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं तो वे नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। बता दे कि इससे पहले अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन दो-दो बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

लेकिन इनमें से कोई भी नेता तीसरी बार इस पद की शपथ नहीं ले पाए हैं। वहीं दूसरी ओर चंपई सोरेन ने भी अपने नाम एक अनोखा रिकार्ड बनाया है।

अगर आज उन्होंने इस्तीफा दे दिया तो वे सबसे कम कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

आज उनके कार्यकाल का 152 वां दिन है। इस समय सबसे कम समय के लिये मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड शिबू सोरेन के नाम है। वे साल 2009-10 में कुल 153 दिन के लिये मुख्यमंत्री बने थे।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन बनेंगे सीएम और चंपाई समन्वय समिति के चेयरमैन

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img