Monday, July 28, 2025

टी-20 वर्ल्ड कप 2024-भारत फाइनल में [T-20 World Cup 2024-India in the final]

गयाना, एजेंसियां। बारिश की लगातार दखल के बावजूद भारत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है।

सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर 2022 की हार का बदला ले लिया है। भारतीय टीम ने अपने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को पटखनी दी।

शानदार जीत के बदौलत भारतीय टीम ने 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है।

भारत अब 29 जून को रात 8 बजे दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। इससे पहले भारतीय टीम ने फाइनल टी20 वर्ल्ड कप 2014 में खेला था।

लगातार दूसरे ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 और 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था।

दोनों संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे थे। अब टीम इंडिया 10 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है।

भारतीय टीम एक साल के अंदर लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी।

वहीं, इंग्लैंड को भारत ने लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।

बारिश के कारण करीब 1 घंटे 15 मिनट रुका खेल

गुयाना के मैदान पर जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा ने पावर प्ले में दो विकेट गंवाने के बाद भी 57 रनों की पारी खेली।

भारत ने विराट कोहली और ऋषभ पंत के रूप में अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली।

रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 57 रन जोड़े। वहीं सूर्या ने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। सूर्या के आउट होने के बाद हार्दिक ने कुछ बड़े शॉट लगाए और रनों की गति की बढ़ाया, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

वहीं भारत की ओर से अक्षर और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। बुमराह ने सॉल्ट और जोफ्रा आर्चर को आउट किया।

वहीं भारतीय टीम की ओर से कल के मैच में शानदार फिल्डिंग भी देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें

T-20 वर्ल्ड कपः साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories