आरोपियों को फोन पर इंस्ट्रक्शन दे रहा था
मुंबई, एजेंसियां। 14 अप्रैल को सलमान के घर पर फायरिंग करने के दो दिनों बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था।
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल हमलावरों को इंस्ट्रक्शन दे रहा था।
पकड़े गए दोनों हमलावरों के मोबाइल से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुलिस ने फोरेंसिक जांच कराई थी।
मुंबई पुलिस ने सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से अनमोल के ऑडियो सैंपल लिए और आरोपियों के मोबाइल में मिले ऑडियो को फोरेंसिक लैब भेजा था। यह सैंपल मैच हो गया है।
सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे दो हमलावरों ने फायरिंग की थी।
फायरिंग करने के दो दिनों बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था।
लॉरेंस ग्रुप ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, 14 अप्रैल को सलमान के घर पर दो बाइक सवार हमलावरों ने 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायर किए थे।
फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।
6 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाई गई थीं।
मामले में गिरफ्तार हुए एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अनुज ने इस मामले में फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे।
आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें