Wednesday, July 30, 2025

Nalanda: 800 साल बाद जीवंत हुआ नालंदा विश्वविद्यालय, पीएम मोदी ने नए कैंपस का किया उद्घाटन

पटना, एजेंसियां। पूरी दुनिया में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा नालंदा विश्वविद्यालय करीब 800 साल के बाद फिर से जीवंत हो उठा है। 17 देशों के सहयोग से भारत सरकार ने राजगीर के पास नालंदा विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाया, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकार्पण किया।

इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 17 देशों के राजदूत समेत अन्य कई मेहमान मौजूद रहे। नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस कई मायनों में खास है, इसमें परंपरा को बनाए रखते हुए छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।


मेरा यहां आना मेरा सौभाग्य


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के शपथ लेने के कुछ ही दिनों बाद नालंदा आने का अवसर मिला, यह मेरा सौभाग्य है। यह स्वर्णिम युग की शुरुआत है। मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि नालंदा कभी भारत की परंपरा और पहचान का जीवंत केंद्र हुआ करता था।

शिक्षा को लेकर यही भारत की सोच रही है। शिक्षा ही हमें गढ़ती है, विचार देती है और उसे आकार देती है। प्राचीन नालंदा में बच्चों का प्रवेश उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता को देख कर नहीं होता था। हर देश हर वर्ग के युवा हैं यहां पर शिक्षा ग्रहण करते थे।


नालंदा हमारे सम्मान का प्रतीक


प्रधानमंत्री ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय के इस नए परिसर में हमें उसी प्राचीन व्यवस्था को फिर से आधुनिक रूप में मजबूती देनी है और मुझे ये देख कर खुशी है कि दुनिया के कई देशों से आज यहां कई विद्यार्थी आने लगे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा नालंदा केवल एक नाम नहीं है। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा इस सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।


सहयोगी देशों को दिया धन्यवाद और बधाई


पीएम मोदी ने अपने भाषण में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस के निर्माण में सहयोग करनेवाले सभी देशों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि नालंदा सिर्फ भारत का पुनर्जागरण नहीं है, इससे कई देशों की विरासत जुड़ी हुई है। नालंदा यूनिवर्सिटी के पुनर्निर्माण में साथी देशों की भागीदारी भी रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बिहार के लोगों को भी बधाई देता हूं। बिहार अपने गौरव को वापस लाने के लिए जिस तरह विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, नालंदा का ये परिसर उसी की एक प्रेरणा है।


स्वर्णिम युग की शुरुआत


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नालंदा के भारत को अंधकार से भर दिया था। अब इसकी पुनर्स्थापना भारत के स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहा है। अपने प्राचीन अवशेषों के समीप नालंदा का नवजागरण, यह नया कैंपस विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा. नालंदा का कैंपस विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देने के लिए काफी है।

नालंदा बताएगा, जो राष्ट्र मजबूत मानवीय मूल्यों पर खड़े होते हैं, वह राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित कर के बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं। नालंदा का यह कैंपस उसी की एक प्रेरणा है।


भारत की परंपरा का जीवंत केंद्र था नालंदा


नालंदा कभी भारत की परंपरा और पहचान का जीवंत केंद्र हुआ करता था। नालंदा का अर्थ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां शिक्षा का, ज्ञान के दान का अविरल प्रवाह हो। शिक्षा को लेकर भारत की यही सोच रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा नालंदा विश्व के और एशिया के कितने ही देशों की विरासत जुड़ी हुई है। एक विश्वविद्यालय के कैंपस के उद्घाटन में इतने देशों का उपस्थित होना यह अपने आप में अभूतपूर्व है।

इसे भी पढ़ेंः

सिरफिरा ट्रेलर रिव्यू

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Tulsi return: तुलसी की वापसी ने जगाईं पुरानी यादें, ‘क्योंकि सास भी…’ के सीजन 2 ने मचाया धमाल

Tulsi return: मुंबई,एजेंसियां। लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही एपिसोड...

Jharkhand Housing: झारखंड आवास बोर्ड अब बेचेगा प्लॉट, 5.50 एकड़ में बनेगी आधुनिक रिहायशी कॉलोनी

Jharkhand Housing: रांची। झारखंड आवास बोर्ड अब प्लॉट बेचेगा। राज्य गठन के बाद पहली बार आवास बोर्ड अब लोगों को घर बनाने के लिए...

Mayor in Ranchi: रांची में मेयर पद को लेकर नया विवाद, एसटी और एससी समुदाय के बीच छिड़ी जंग

Mayor in Ranchi: रांची। झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद...

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा नाम, बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

Ravindra Jadeja: नई दिल्ली,एजेंसियां। रवींद्र जडेजा ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें...

ABVP submitted: ABVP ने विवि विधेयक 2025 के विरोध में विधायकों को सौंपा ज्ञापन

ABVP submitted: जमशेदपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर के छात्र राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी...

Flood devastation: बीजिंग में भारी बारिश से 34 की मौत, हजारों लोग प्रभावित

Flood devastation: बीजिंग, एजेंसियां। चीन में प्राकृतिक आपदा का एक गंभीर मामला सामने आया है। राजधानी बीजिंग और इसके आसपास के उत्तरी इलाकों...

Hemant Soren: सीएम हेमंत 30 जुलाई को लौटेंगे रांची

Hemant Soren: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अगले दिन 31 जुलाई को रांची आ...

Bhubaneswar AIIMS: भुवनेश्वर AIIMS में महिला कर्मी से यौन उत्पीड़न, नर्सिंग अधिकारी गिरफ्तार

Bhubaneswar AIIMS: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories