Thursday, October 23, 2025

सीएम चंपाई की दो टूक-सितंबर तक बन जाये सिरमटोली फ्लाईओवर [CM Champai bluntly – Siramtoli flyover should be built by September]

- Advertisement -

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों से दो टूक कहा है कि सितंबर तक हर हाल में सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर बन जाये।

सीएम गुरुवार को फ्लाईओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों के ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य सितंबर के अंत तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है।

इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से विलंब नही होना चाहिए। हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहर वासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलायी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में यातायात नियंत्रण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा

पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री को बताया कि सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य में दो स्थान पर केबुल स्टे पुल बनना है, इस निमित्त रेलवे से सहयोग मांगा गया है।

केबुल स्टे पुल बनने वाले दो स्थानों को छोड़कर लगभग सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए रांची रेल मंडल के डीआरएम ने पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही है।

रेलवे से निर्देश प्राप्त होते ही अतिरिक्त मानवबल लगाकर केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

मौके पर रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि राज्य सरकार एवं रांची रेल मंडल द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर जिन दो जगहों पर केबुल स्टे पुल बनाया जाना है, वहां निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूर्ण हो सके, इसकी सभी प्रक्रियाएं की जा रही है, जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें

सीएम चंपाई का जेएसएससी को निर्देश-सितंबर तक पूरी करें सारी नियुक्तियां

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Important events: 23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1707 - ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।1760 - उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 23 अक्टूबर 2025, गुरूवार

Vedic Almanac: दिनांक - 23 अक्टूबर 2025दिन - गुरूवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - द्वितीया...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories