Wednesday, October 22, 2025

टीएमसी का दावा-बीजेपी के 3 सांसद संपर्क में [TMC claims- 3 BJP MPs in contact]

- Advertisement -

कोलकाता, एजेंसियां। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद साकेत गोखले (Saket Gokhale) ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसद उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और लोकसभा में भाजपा का संख्या बल जल्द ही घटकर 237 रह जायेगा।

इस टिप्पणी की प्रदेश भाजपा इकाई की कड़ी प्रतिक्रिया आयी है। बीजेपी ने इस दावे को ‘‘बेबुनियाद’’ करार दिया और जोर देते हुए कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई एकजुट है।

लोकसभा चुनाव में, तृणमूल ने पश्चिम बंगाल की 42 सीट में से 29 पर जीत दर्ज की है। वहीं, राज्य में भाजपा की सीट संख्या 2019 के 18 से घटकर 12 हो गयी।

ज्यादा दिन नहीं टिकेगा एनडीए गठबंधन

राज्यसभा सदस्य गोखले ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अभी, लोकसभा में भाजपा का संख्या बल 240 और भगवा दल विरोधी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ का 237 है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में हैं और जल्द ही एक सुखद आश्चर्य होगा। उसके बाद, भाजपा का संख्या बल घटकर 237 रह जायेगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी का अस्थिर गठबंधन एक अस्थायी संरचना है, जो ज्यादा दिन तक नहीं टिकने वाला है।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीट पर जीत दर्ज करने के साथ बहुमत के आंकड़े से चूक गयी, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 293 सीट के साथ बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया।

भाजपा का कोई सांसद तृणमूल के संपर्क में नहीं : बीजेपी

गोखले के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल दिन में सपने देख रही है।

उन्होंने कहा कि ‘‘वर्ष 2014 से ही तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण ताकत बनने का दिन में सपने देखते रही है, लेकिन एक बार नहीं, बल्कि तीन बार उसकी उम्मीदें टूट गयीं।

भाजपा और राजग एकजुट है। बंगाल से भाजपा का कोई सांसद तृणमूल के संपर्क में नहीं है।

इसे भी पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस के झंडे तले अपने परदादा कमलापति त्रिपाठी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे : ललितेश

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories