काशी में 40 हजार किलो लड्डू तैयार
वाराणसी, एजेंसियां। Varanasi UP यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी।
सुबह 9 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 12 बजे तक लगभग तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन जीत की तरफ बढ़ रहा है।
इधर, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर OP Rajbhar ने दावा किया है कि 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे।
विपक्ष की सीटें कम आ रही हैं। इसलिए, वे लोग बौखला रहे हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तो अनाज गोदाम में सड़ता था, आज वह अनाज 80 करोड़ लोगों में बांटा जा रहा है। कांग्रेस और सपा नफरत फैला रहीं हैं।
वहीं, रिजल्ट से पहले काशी में भाजपा कार्यकर्ता 40 हजार किलो लड्डू बनवा रहे हैं। आगरा में मोदी की हैट्रिक के पोस्टर लग गए हैं।
कार्यकर्ता भाजपा के झंडे खरीद रहे हैं। अमरोहा में जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया।
यूपी चुनाव में कुल 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी घोसी और सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोक सभा में हैं।
सबसे देर से रिजल्ट गाजियाबाद में आएगा। यहां 41 राउंड में मतगणना होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 75 जिलों में 81 सेंटर पर मतगणना होगी।
पोस्टल बैलेट की गिनती जिला मुख्यालय के मतगणना केंद्र पर होगी। गिनती विधानसभा वार होगी।
सभी विधानसभा के वोट जोड़कर लोकसभा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। सबसे पहले कानपुर का और सबसे बाद में गाजियाबाद में रिजल्ट आएगा।
गाजियाबाद में साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1127 पोलिंग सेंटर होने के कारण 41 राउंड में गिनती होगी।
इसे भी पढ़ें