Tuesday, July 29, 2025

सलमान पर फिर हमले की कोशिश नाकाम, 4 गिरफ्तार, लारेंस और गोल्डी समेत 18 पर एफआइआर

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है।

चारों के खिलाफ IPC की धारा 115, 120 (B), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

सलमान इस वक्त यूरोप में हैं। वे वहां अनंत-राधिका की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी अटैंड करने गये हैं।

इवेंट के लिए सलमान बीते सोमवार को देश से रवाना हुए थे। उनके साथ भतीजे निर्वाण खान भी गए हैं।

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे।

इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स की रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं।

इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। वो सलमान पर अटैक करने के लिए वहां से AK-47 मंगवाने वाले थे।

चारों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी। इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं।

ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे।

फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

दुमका लोकसभा क्षेत्र में कहां, कितना हुआ मतदान

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...

Premananda Maharaj: प्रेमानंद महाराज के विवादित बयान पर भड़की सोशल मीडिया, जानिए पूरा सच

Premananda Maharaj: वृंदावन, एजेंसियां। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आज...

Sanjay Nishad big statement: संजय निषाद का भारत-पाक मैच पर बड़ा बयान: ‘हमारे खिलाड़ी भी पाकिस्तान को दुश्मन मानते...

Sanjay Nishad big statement: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में होगा, जिसमें भारत और...

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को जमकर लताड़ा: “आप बिना बुलाए जाकर गले लगाते हैं”

Mallikarjun Kharge: नई दिल्ली, एजेंसियां। राज्यसभा में सोमवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories