गिरिडीह। देवरी थाना क्षेत्र स्थित नावाआहर तालाब में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी।
बताया जाता है कि गरडीह गांव निवासी कृष्णा विश्वकर्मा के 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार व रमेश राणा के 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार सुबह 10 बजे हरला स्थित तालाब में नहाने के लिए गये थे।
नहाने के क्रम में वे दोनों गहरे पानी में चले गये। जब वह डूबने लगे, तो तालाब में नहा रहे दूसरे बच्चों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी।
जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की खोजबीन शुरू की। लगभग आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से निकाला जा सका।
आनन फानन में उन दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें
हाथरस से शिव खोड़ी जा रही बस खाई में गिरी, 21 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक