जम्मू, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के हाथरस से जम्मू – कश्मीर के शिव खोड़ी जा रही बस अखनूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें अब तक 21 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने मीडिया को बताया कि यूपी नंबर की बस थी, जो शिव खोड़ी की तरफ जा रही थी वह एक मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
उन्होंने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां का रास्ता खतरनाक नहीं था। संभवत: ड्राइवर को नींद आ गई हो, जिसकी वजह से बस सीधे खाई में गिर गई।
दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हैं। घायलों को अखनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है उन्हें जम्मू रेफर किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके लिए दुख है, साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना है।
घायलों के लिए जल्दी स्वस्थ होने की कामना करती हूं। दुर्घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है, बस में 60 व्यक्ति सवार थे, यह जानकारी मिली है।
इसे भी पढ़ें