बोकारो। बोकारो के पेटरवार में तीन बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गई है। ये बच्चे कल से ही लापता थे।
तीनों का शव गुरुवार को गांव के तालाब में मिला है। लापता बच्चों की तलाश में परिजन परेशान थे।
गांव के सभी इलाकों में उन्होंने ढुंढा लेकिन बच्चों का कही पता नहीं चल सका। दूसरे दिन तालाब से बच्चों के शव बाहर आए।
पेटरवार के विशेश्वर धाम मंदिर परिसर में अमृत सरोवर तालाब में बच्चों का शव मिला। गांव वाले हैरान है कि तीनों बच्चों की एक साथ कैसे मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मानें तो एक दूसरे को बचाने में इन लोगों की जान गयी है।
स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पेटरवार पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पेटरवार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
शव को तालाब से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। शव की पहचान प्रखंड सदमा कला पंचायत के सदमा निवासी गुलाम रसूल के दो पुत्र तालिब हुसैन (8) एवं आरिफ (11) तथा पोड़दाग निवासी रितवरण महतो का पुत्र विवेक कुमार महतो(9) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार बच्चे मछली मारने गये होंगे। इसी दौरान गहराई में चले जाने से इनकी मौत हो गयी।
तीनों एक साथ कैसे डूब गये इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो एक दूसरे को बचाने में तीनों बच्चों की मौत हो गयी है।
इसे भी पढ़ें
T20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे रिंकू सिंह, जडेजा और कुलदीप के साथ शेयर की तस्वीर