Tuesday, July 8, 2025

झारखंड के जल, जंगल, जमीन को JMM और कांग्रेस ने मिलकर लूटी: विष्णु देव साय

दुमका,एजेंसियां: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बुधवार को झारखंड में 3 जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने साहिबगंज जिले के बरहेट, पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा और दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। झारखंड की सभी 14 सीटें एनडीए जीत रही है।

विष्णु देव साय ने कहा कि झारखंड के लोगों को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने खूब भरमाया।

हमेशा यही भ्रम फैलाते हैं कि मोदी जी और भाजपा सरकार आई तो यहां के जल, जंगल, जमीन को लूट लेगी, जबकि पूरे झारखंडवासियों को पता है कि यहां के जमीन को लूटने वाला एक मात्र आदमी यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।

झारखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है कि आज यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने के मामले में, माइंस के लिए जमीन लेने के मामले में जेल में हैं।

विकास का पैसा अपने ऐशो-आराम पर खर्च कर रहे

विष्णु देव साय ने कहा कि झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के पीए के घर से करोड़ों रूपए निकलता है।

कांग्रेस के एक सांसद धीरज कुमार के यहां छापा पड़ता है तो उसके यहां से 351 करोड़ रूपए घर से निकलता है।

ये सारा जनता का पैसा है। ये पैसा विकास में नहीं लग रहा है, ये पैसा सड़क, बिजली, पानी के लिए नहीं लग रहा है, बल्कि उन्होंने अपने एशो-आराम के लिए रखा है, जो उनके घर से मिल रहा है।

उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम को चोर-चोर मौसेरे भाई बताते हुए जनता से उसे उखाड़ फेंकने की बात कही।

कांग्रेस-झामुमो गठबंधन आदिवासी विरोधी है

उन्होंने कहा कांग्रेस-झामुमो ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा।

भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहां आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की भी कोई कमी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें

मैं 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार: केजरीवाल

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img