Wednesday, July 30, 2025

तेज हुई संताल की लड़ाई, दुमका पर सबकी नजर

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम दौर में है। छह चरणों के मतदान हो चुकें है। झारखंड में भी 11 सीटों पर मतदान हो चुका है।

अब अंतिम चरण में संताल परगना की तीन सीटों पर मतदान होगा। दुमका, गोड्डा और राजमहल में एक जून को मतदान है।

इससे पहले संताल में राजनीति गर्म हो गई है। कल 28 मई को पीएम मोदी दुमका आएंगे। वे दुमका एयरपोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी आधा दर्जन बार झारखंड में चुनावी प्रचार-प्रसार कर चुके हैं। इसबार वे सीता सोरेन के पक्ष में वोट मांगेंगे।

सीता सोरेन पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं और नई नवेली भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा ने सुनिल सोरेन का टिकट काटकर सीता को दुमका में उतारा है।

सुनिल सोरेन 2019 में भाजपा की टिकट पर दुमका से चुनाव जीते थे। उन्होंने 2019 में शिबू सोरेन को 45 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

इस बार शिबू सोरेन लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। झामूमो की और से दुमका में नलिन सोरेन चुनावी मैदान में हैं।

दुमका लोकसभा सीट पर दशकों से सोरेन परिवार का कब्जा रहा है। 1977 के बाद दुमका में 12 बार चुनाव हुए हैं।

इसमें आठ बार शिबू सोरेन ने जीत अपने नाम की है और मात्र चार बार अन्य नेता जीत पाए हैं।

भले ही शिबू सोरेन इसबार चुनाव नहीं लड़ रहे हो लेकिन इस बार भी दुमका की रेस में एक दावेदार सोरेन परिवार से मौजूद है।

सीता सोरेन अब भले झामूमो में नहीं है लेकिन वे अब भी सोरेन परिवार से ही हैं। शिबू सोरेन अबतक उनके खिलाफ प्रचार करने दुमका नहीं गये हैं, लेकिन परिवार की ही एक और सदस्य और झामूमो की उभरती हुई नेता कल्पना सोरेन दुमका की लड़ाई में पार्टी का पक्ष रख रहीं हैं।

वे लगातार दुमका में चुनावी रैलियां कर रहीं हैं। नलिन सोरेन के पक्ष में वोट मांग रही हैं। दुमका में 34 प्रतिशत आबादी आदिवासियों की है।

चुनाव में आदिवासी वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। साथ में मुसलमान वोटर भी 14 प्रतिशत की आबादी के साथ जीत हार का अंतर तय करते हैं।

राहुल गांधी भी 30 मई को दुमका में जनसभा करेंगे। संताल परगना में कांग्रेस की भी दावेदारी है। कांग्रेस ने गोड्डा सीट से प्रदीप यादव को टिकट दिया है।

राहुल गांधी दुमका से ही संताल को साधने का प्रयास करेंगे। संताल परगना में तीन लोकसभा क्षेत्र हैं। दुमका , गोड्डा और राजमहल।

2019 में भाजपा ने दुमका और गोड्डा में जीत दर्ज की थी वहीं जेएमएम ने राजमहल सीट को अपने नाम किया था।

इस बार संताल परगना का क्या मूड है ये 1 जून को ईवीएम में रिकॉर्ड होगा और चार जून को इसका फैसला आएगा।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन अब फिर से हाईकोर्ट में की शरण मे, मांगी बेल

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Shama Parveen arrested: झारखंड की शमा परवीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चला रही थी अल कायदा का नेटवर्क

Shama Parveen arrested: गांधीनगर, एजेंसियां। गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के कोडरमा की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को बेंगलुरु...

WCL semi-final: भारत ने पाकिस्तान से WCL सेमीफाइनल खेलने से इनकार किया, स्पॉन्सर कंपनी हटी

WCL semi-final: लंदन, एजेंसियां। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत-पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच नहीं होगा। यह मुकाबला 31 जुलाई को बर्मिंघम में...

Health tips: 5 तेल जो खाने में इस्तेमाल करें, सेहत रहेगी तंदुरुस्त

Health tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज के समय में सेहतमंद खाना बनाने के लिए सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी है। कई बार यह सलाह...

India-Pakistan clash: ओलंपिक 2028 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत होगी नामुमकिन, ICC के नए नियम ने बदला खेल का नक्शा

India-Pakistan clash: नई दिल्ली, एजेंसियां। ओलंपिक्स 2028 में क्रिकेट का आयोजन होगा, लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मैच नहीं होगा।...

Sports News: ओवल टेस्ट में अर्शदीप डेब्यू करेंगे, आकाश की वापसी या कुलदीप को मौका

Sports News: लंदन, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी-2025 आखिरी पड़ाव पर है। 31 जुलाई से 5 मैचों की इस...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की याचिका खारिज की, लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई से किया...

Supreme Court: पटना, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने...

DGCA audit: DGCA ऑडिट में एअर इंडिया से जुड़ी 100 गड़बड़ियां मिलीं, 7 बेहद गंभीरएयरलाइन बोली- जवाब देंगे

DGCA audit: नई दिल्ली, एजेंसियां। विमानों की सुरक्षा देखने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया में कई बड़ी...

Air India: एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, DGCA ने जारी किए चार कारण बताओ नोटिस

Air India: नई दिल्ली, एजेंसियां। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया के खिलाफ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories