रांची। रांची जिले के डोरंडा के बीएमपी ग्राउंड स्थित राजकीयकृत मॉडल उच्च विद्यालय के मतदान केन्द्र संख्या 372 पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सपरिवार मतदान किया।
मतदान करने के बाद उन्होंने सभी लोगों से वोटिंग की अपील की। कहा कि लोग घरों से निकल कर वोट करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें।
उनके एक-एक वोट की कीमत बहूमुल्य है। वोटिंग कर मजबूत राष्ट्र और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
पाक मंत्री के पोस्ट पर केजरीवाल का जवाब-अपना देश संभालें, चुनाव भारत का आतंरिक मामला