Thursday, October 23, 2025

सिंदरी में वोट का बहिष्कार, पौधरोपण कर रहे लोग, 3 बूथों पर पसरा सन्नाटा

- Advertisement -

धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी में बूथ संख्या 398, 399 और 400 के करीब 3,400 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया है।

सुबह से पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदानकर्मी बूथ में मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मतदाता मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा।

मतदान केंद्र से थोड़ी दूरी पर ग्रामीण खड़े रहे, लेकिन मतदान नहीं किया। वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बीडीओ और डीएसपी सिंदरी बस्ती में पहुंचे। लोगों को समझाने और वोट करने के लिए मनाने की कोशिश चल रही है।

सिंदरी के एसडीपीओ भूपेंद्र राउत और बलियापुर के बीडीओ राजेश कुमार ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बातचीत से इसका हल निकल सकता है। उधर, ग्रामीण वोट करने की बजाय इलाके में पौधरोपण कर रहे हैं। इसकी वजह भी बता रहे हैं।

पानी, बिजली और विस्थापन के मुद्दे पर सिंदरी बस्ती के लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। एक युवा ने कहा कि मतदान करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है।

सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। रिफ्यूजी की तरह हम यहां रह रहे हैं। हमारे पास कोई प्रमाण पत्र तक नहीं है।

हमने सरकार से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। इसलिए हमने वोट बहिष्कार किया है।

हम पौधरोपण कर रहे हैं, क्योंकि यह ऑक्सीजन देगा। हमें जीवन देगा। सरकार हमें कुछ नहीं देगी।

ग्रामीणों ने कहा कि सिंदरी फर्टिलाइजर के प्रबंधन और सरकार ने 75 साल से हमें बेवकूफ बनाकर रखा है।

हमारी जमीन पर सिंदरी फर्टिलाइजर की स्थापना हुई थी। आज हम पानी के लिए तरस रहे हैं। पीएम आवास हमें नहीं मिल रहा।

हमें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल रही। हमारे पुरखों ने कौड़ी के भाव जमीन दे दी थी।

इसे भी पढ़ें

टीम इंडिया के हेड कोच की दौड़ में गंभीर सबसे आगे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories