रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में चुनाव हो रहे हैं।
इसके पहले तीन सीटों पर कोडरमा, हजारीबाग और चतरा में मतदान हुआ। 1 तारीख को संथाल की तीन सीटों पर भी मतदान होना है।
ये पहली बार है जब मतदाता बिना किसी बहकावे में आकर और सोच समझकर मतदान कर रहे है।
बीजेपी जो इस चुनाव में पहले चरण से ही पिछड़ती नजर आ रही है। धर्म के नाम पर, संप्रदाय के नाम पर बीजेपी वोट मांग रही है।
समाज एक बड़ा वर्ग जब उन्हें निष्कासित करने लगा तो धर्म से नीचे उतरकर वह जाति समूह में बदल गई।
जब चुनाव में टिकटों का बंटवारा हो रहा था तब क्षत्रिय समाज को टिकट से वंचित किया गया। कायस्थ समूह को भी अपमानित किया गया।
देश के बड़े नौकरशाह, विदेशी मामलों के जानकार, आर्थिक मामले के जानकार यशवंत सिन्हा के सुपुत्र जयंत सिन्हा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान रखते है।
उनको भी निशाना बनाया, क्योंकि वे जानते है कि हजारीबाग वे हार गए, इसलिए हार का ठिकरा उनके सिर फोड़ने की तैयारी है।
वहीं धनबाद का भी जनादेश आएगा तो राज सिन्हा को राजनीतिक मोहरा बनाया जा रहा है। ये लोग सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा लगाते है।
जब नेताओं को शोकॉज किया गया और उनके जवाब आए तो बीजेपी ने कहा कि ये लोग सामंतवादी सोच के लोग है।
कैसे-कैसे रंग बदलते रहते है ये लोग। चुनाव जीतना ही है चाहे व्यक्ति किसी भी पृष्ठभूमि का हो, क्वालिटी की कोई जरूरत नहीं है।
कामन काउज की कोई रिस्पांसिबिलटी फिक्स नहीं है। केवल चुनाव जीतना है। अपने नेताओं के बारे में, अपने पूर्व सांसद के बारे में उनका प्रत्याशी किस भाषा का प्रयोग करता है।
उससे हम सभी मर्माहत होते है। उन्होंने कहा कि चार जगहों पर जहां मतदान हो रहे हैं। लोग घरों से निकल रहे हैं और इंडी गठबंधन को समर्थन दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
धनबाद की प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने पति अनुप सिंह संग डाला वोट, कही ये बात