बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने शहर में इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास एक फार्महाउस पर छापेमारी की।
यहां एक रेव पार्टी चल रही थी। अधिकारियों को एक्स्टसी गोलियां, कोकीन और बाकी ड्रग्स भी जब्त की गई।
ब्रांच ने इनपुट मिलने के बाद छापा मारा था। पुलिस ने यहां से 17 एमडीएमए गोलियां और कोकीन जब्त किया।
इस रेव पार्टी में आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। इनमें 25 से ज्यादा लड़कियां थीं।
पार्टी में डीजे, मॉडल, एक्टर्स और टेक्निकल एक्सपर्ट्स भी मौजूद थे। यह पार्टी हैदराबाद के शख्स वासु के जन्मदिन की थी।
इसे लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें