Wednesday, June 25, 2025

अमेठी में स्मृति ने प्रियंका की उतारी नकल

अमेठी, एजेंसियां। अमेठी से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मिमिक्री की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेत्री कहती हैं, बीजेपी क्या करती है? धर्म-धर्म बोलती है, हूं-हूं-हूं। ऐसे-ऐसे होगा। ठीक नहीं किया मोदी ने, हम कीचड़ पर चलकर जाते थे, हूं-हूं-हूं।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी प्रचार के लिए तिलोई विधानसभा में कार्यक्रम करने पहुंचीं।

यह वीडियो शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। प्रियंका और कांग्रेस पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि हमने इतने गांवों की सड़क बनवाई और वो कहती हैं कि कीचड़ में चलकर जाते हैं। क्यों नहीं बनवा ली सड़क?

उन्होंने कहा कि मैं मोदी के काम पर वोट मांगने आई हूं। अगर काम मोदी की सरकार में हुआ है तो लोग वोट तो मोदी को ही करेंगे न।

कोई कांग्रेस को क्यों वोट देगा? टीका लगवाने वाले सभी लोगों से अपील है कि अपने वोट से कांग्रेस को हार का इंजेक्शन लगाएं।

इसे भी पढ़ें

ताइवान की संसद में चले लात और घूंसे

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img