Tuesday, July 29, 2025

देश की पहली मिडगेट Arowana पनडुब्बी तैयार

नई दिल्ली,एजेंसियां: भारत की पहली मिडगेट पनडुब्बी बनकर तैयार हो चुका है। इस पनडुब्बी को मझगांव डॉक शिपयार्ड लिमिटेड (MDL) ने बनाया है। इसका नाम एरोवाना (Arowana) है।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि इसकी डिजाइन और निर्माण दोनों ही MDL ने किया है।

इस पनडुब्बी को प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के तौर पर विकसित किया गया है ताकि दुनिया को यह पता चल सके कि भारत ऐसी पनडुब्बी खुद बना सकता है।

साथ ही इसका फायदा सिर्फ समुद्री जांच-पड़ताल में ही नहीं बल्कि चुपचाप समंदर के अंदर युद्ध लड़ने की काबिलियत और क्षमता को बढ़ाना भी है।

यह अंडरवाटर वारफेयर टेक्नोलॉजी का पुख्ता प्रमाण है। इसके जरिए कम कमांडो के साथ किसी भी तरह का मिलिट्री ऑपरेशन या खुफिया मिशन किया जा सकता है।

एरोवाना (Arowana) की विशेषता

एरोवाना गहरे और छिछले पानी दोनों में गोता लगा सकती है। तैर सकती है। यह भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और अन्य पनडुब्बियों से जुड़कर नेटवर्किंग के जरिए दुश्मन को चकमा दे सकती है।

साथ ही कई तरह के मिशन को अंजाम दे सकती है। यह स्टेल्थ है और बेहद एक्टिव है।
इसकी लंबाई करीब 12 मीटर है।

इसकी गति करीब 2 नॉट है।इसमें लिथियम आयन बैटरी लगी हैं। प्रेशर हल स्टील है। साथ ही स्टीयरिंग कंसोल है।

मिडगेट सबमरीन आमतौर पर 150 टन के अंदर की होती है। इसमें एक, दो या कभी-कभी छह या 9 लोग बैठकर किसी मिलिट्री मिशन को अंजाम दे सकते हैं।

ये छोटी पनडुब्बी होती है। इसमें लंबे समय तक रहने की व्यवस्था नहीं होती। यानी कमांडो इसमें बैठकर जाएं और मिशन पूरा करके वापस आ जाएं।

आमतौर पर इनका इस्तेमाल कोवर्ट ऑपरेशन के लिए होता है। ये किसी भी बंदरगाह पर पेनेट्रेशन के काम आती हैं।

ये मिशन कम समय के लिए तेजी से पूरा करने के लिए होते हैं। इसलिए ऐसी छोटी पनडुब्बियों का इस्तेमाल करते हैं। ताकि दुश्मन को इनके आने का पता आसानी से न चल पाए।

मिडगेट पनडुब्बियों का इस्तेमाल सिर्फ मिलिट्री नहीं करती बल्कि इनका इस्तेमाल व्यावसायिक भी होता है।

जैसे अंडरवाटर मेंटेनेंस खोजबीन, आर्कियोलॉजी, साइंटिफिक रिसर्च आदि। अब तो इनका इस्तेमाल समंदर के अंदर पर्यटन के लिए भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

हॉकी इंडिया ने कोचों को शिक्षित करने के लिए लांच किया कोचिंग लेवल बेसिक कोर्स

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories